You are currently viewing computer interview questions in hindi
computer interview question

computer interview questions in hindi

यदि आप कंप्यूटर फील्ड में नए हैं, और अपने इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो इस पोस्ट में हमने कंप्यूटर फील्ड से जुड़े इंटरव्यू में पूछे जाने वाले चुनिंदा सवालों और उनके जवाबों की लिस्ट तैयार की है, जो की फ्रेशर और एक अनुभवी उम्मीदवार दोनों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, Computer interview questions in Hindi 

इंटरव्यू चाहे किसी भी फील्ड में हो, आपको अपनी पूरी तैयारी और कॉन्फिडेंस के साथ जाना चाहिए और वह कॉन्फिडेंस आपको तभी महसूस हो सकता है, जब आप विभिन्न श्रोतों से जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकें, तो हमारा इस पोस्ट को लिखने का उद्देश्य आपके ज्ञान में वृद्धि करना है, हमारा मानना है, की इस पोस्ट को पढ़कर आपके ज्ञान में थोड़ा सही पर वृद्धि अवश्य होगी। 

List of Computer interview questions in Hindi

Computer interview questions in hindi 

Q1 कंप्यूटर सिस्टम क्या है। 

Answer :- कंप्यूटर सिस्टम एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो की विभिन्न हार्डवेयर उपकरण और सॉफ्टवेयर का सयोंजन (Combination) है, हार्डवेयर जैसे Memory, CPU, तथा दूसरे Peripherals और सॉफ्टवेयर जैसे (OS) ऑपरेटिंग सिस्टम। कंप्यूटर इनपुट के रूप में कमांड लेता है, और उसे प्रोसेस कर हमें आउटपुट प्रदान करता है। 

Q2 कंप्यूटर सिस्टम के मुख्य कंपोनेंट्स क्या हैं। 

Answer :- कंप्यूटर सिस्टम के निम्नलिखित मुख्य कंपोनेंट्स हैं।

  • CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) जिसमे (CU) कंट्रोल यूनिट और (ALU) अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट शामिल हैं। 
  • memory यूनिट जैसे प्राइमरी मेमोरी (RAM,ROM) और सेकेंडरी मेमोरी जैसे (SSD)
  • Input और Output डिवाइस जैसे कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, स्कैनर इत्यादि। 

Q3 ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है। 

Answer :- ऑपरेटिंग सिस्टम विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का एक सेट है, जिसके द्वारा कंप्यूटर सिस्टम को ऑपरेट किया जाता है। यह सिस्टम हार्डवेयर और User के बीच interface का काम करता है, यानि ऑपरेटिंग सिस्टम के द्वारा ही User कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर रिसोर्सेज को मैनेज कर पाता है। 

Q4 ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार क्या है। 

Answer :- ऑपरेटिंग सिस्टम के निम्नलिखित तीन प्रकार हैं। 

  • माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 
  • मैक 
  • लिनक्स
     

Q5 UPS क्या है। 

Answer :- (UPS) वह उपकरण है, जो इलेक्ट्रिसिटी के चले जाने पर थोड़ा समय के लिए कंप्यूटर को पावर बैकअप देने का काम करता है, ताकि User को उतना समय मिल जाए की वह अपने डाटा को सही से save कर कंप्यूटर को शटडाउन कर सके। 

Q6 प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है। 

Answer :- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज एक प्रकार की कंप्यूटर लैंग्वेज होती है, जिसे प्रोग्रामर्स या डेवलपर्स के द्वारा तैयार किया जाता है, ताकि कंप्यूटर से कम्यूनिकेट किया जा सके। इन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल कर विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रोग्राम और स्क्रिप्ट इत्यादि  डेवलप किए जाते हैं, कुछ प्रोगामिंग लैंग्वेज जैसे (C++, Java, Python) इत्यादि हैं।

Q7 कोडिंग क्या होती है 

Answer :- कोडिंग प्रोग्रामिंग का ही एक पार्ट है, जिसमे किसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए कोडिंग की जाती है, यानि कोड लिखे जाते हैं, यह वह लैंग्वेज होती है, जिसे कंप्यूटर समझ सकता है। कोडिंग में स्टेप by स्टेप instructions लिखी होती हैं, जिन्हे कंप्यूटर समझ पाता है, और उसी अनुसार एक्शन परफॉर्म करता है।  

Q8 Outlook क्या है। 

Answer :- यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डेवलप एक ईमेल प्रोग्राम है, जिसे ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें सैकड़ों ईमेल एड्रेस की लिस्ट तैयार की जा सकती है, ईमेल को Organise किया जा सकता है, और gmail की ही तरह attachments भी भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं। 

Q9 BIOS क्या होता है। 

Answer :- बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम (BIOS) एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है, इसे फर्मवेयर भी कहा जाता है, जो की ROM (Read only memory) में स्टोर रहता है। BIOS का काम पावर ऑन करने के बाद boot process या system startup को चेक करना है, इस दौरान यह कंप्यूटर से लिंक सभी हार्डवेयर कंपोनेंट्स को चेक व Initialise करता है, और सुनिश्चित करता है, की ऑपरेटिंग सिस्टम सही से स्टार्ट हो सके। 

Q10 चिपसेट क्या है। 

Answer :- चिपसेट वह integrated circuit होता है, जो मदरबोर्ड और कंप्यूटर में मौजूद विभिन्न पार्ट्स को कनेक्ट करने का काम करता है। यह CPU, RAM, storage तथा दूसरे peripherals के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करता है। 

Q11 डाटा क्या होता है। 

Answer :- डाटा यानि जानकारी जो की बुनियादी तथ्यों और आंकड़ों को संदर्भित करता है, डाटा द्वारा ही चीजों को एनालाइज किया जाता है, और उसके आधार पर फिर निर्णय लिए जाते हैं। डाटा को कंप्यूटर द्वारा स्टोर, प्रोसेस और मूव किया जाता है, और यह किसी भी रूप में हो सकता है, program, text, document, audio, video, picture यह सभी डाटा के विभिन्न रूप हैं। 

Q12 zIP और RAR फाइल क्या होती है। 

Answer :- ज़िप और रार दोनों ही archive फाइल फॉर्मेट हैं, जिनका उपयोग किसी फाइल का साइज कम करने (Data compression) और डाटा को एन्क्रिप्ट करने (encryption) के लिए किया जाता है। इनके द्वारा डाटा को सुरक्षित रखा जा सकता है, और एक साथ बहुत सी फाइल्स को archive कर स्टोर किया जा सकता है, या ईमेल द्वारा भेजा जा सकता है।
 

Q13 बिट क्या है। 

Answer :- कंप्यूटर में बिट यानि बाइनरी डिजिट डाटा की सबसे छोटी इकाई होती है, इसकी बाइनरी वैल्यू 0 या 1 में से एक होती है, यानि ठीक On या Off की तरह, तथा 8 बिट मिलकर 1 बाइट बनाते हैं। 

Q14 बाइट क्या है। 

Answer :- यह डाटा की 8 बाइनरी डिजिट लंबी एक इकाई है, यानि 8 बिट से मिलकर 1 बाइट बनता है। उदाहरण के तोर पर जैसे वर्ड l एक बाइट है, जो की 8 बिट्स से मिलकर बना है, और Lion 4 बाइट और 32 बिट।   

Q15 कमांड क्या होती है। 

Answer :- कमांड एक user द्वारा किसी टास्क या फंक्शन को परफॉर्म करने के लिए कंप्यूटर को दिया जाने वाला आर्डर होता है, जिसे विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में कमांड प्रांप्ट के द्वारा दिया जाता है। 

Q16 सॉफ्टवेयर क्या है। 

Answer :- सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखे हुए निर्देशों का वह सेट है, जिससे कंप्यूटर को मैनेज किया जाता है, यानि सॉफ्टवेयर द्वारा कंप्यूटर को निर्देश दिया जाता है, की उसे क्या टास्क परफॉर्म करना है। सॉफ्टवेयर कंप्यूटर और User के बीच इंटरफ़ेस का काम करता है।  

Q17 BIOS बैटरी क्या होती है। 

Answer :- bios बैटरी कंप्यूटर या लैपटॉप के मदरबोर्ड में फिट एक छोटी बैटरी होती है, जो की कंप्यूटर के बंद होने पर भी BIOS फर्मवेयर को पावर प्रदान करती है, ताकि कंप्यूटर सही से boot-up हो सके और इससे कंप्यूटर का date और time भी सही चलता रहता है। 

Q18 Ntfs क्या है। 

Answer :- Ntfs (New technology file system) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा Windows NT ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डेवलप किया गया फाइल सिस्टम है। विंडोज NT OS इसका उपयोग हार्ड डिस्क, SSD में फाइल्स को स्टोर करने, व्यवस्थित करने व ढूंढ़ने में करता है। 

Q19 Fat32 क्या है। 

Answer :- Fat32 (File allocation table) भी एक फाइलिंग सिस्टम है, जो की ड्राइव में फाइल्स को व्यवस्थित करता है। Fat32 Fat फाइल सिस्टम का 32bit version है, जो की Microsoft फाइल सिस्टम का ही एक प्रकार है। FAT32 का उपयोग अब नई जनरेशन के ऑपरेटिंग सिस्टम में नहीं किया जाता है, बल्कि USB sticks, memory card, external Hard drive इत्यादि को फॉर्मेट करने में इसका उपयोग किया जाता है। 

Q20 कंप्यूटर प्रोसेसर्स की लिस्ट। 

Answer :- मुख्य प्रोसेसर प्रकार की लिस्ट नीचे दी गई है। 

  • Intel celeron 
  • Intel pentium 
  • Intel core i3
  • Intel core i5
  • Intel core i7
  • intel core i9
  • AMD Ryzen 5
  • AMD Ryzen 7
                                                          Computer interview questions in hindi 

Q21 SDLC क्या होता है। 

Answer :- SDLC (Software development life cycle) यह सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट के लिए उपयोग की जाने वाली एक प्रक्रिया है, जिसमे सॉफ्टवेयर को बहुत तेजी से कम कीमत के साथ और कम समय में डेवलप किया जाता है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट की कुछ stages होती हैं, जिनके अनुसार सॉफ्टवेयर को डेवलप किया जाता है, वह हैं, प्लानिंग, डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग और डिप्लॉयमेंट। 

Q22 आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस क्या है। 

Answer :- आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटर साइंस का फील्ड है, जिसमे किसी मशीन को इस प्रकार सक्षम बनाया जाता है, की वह इंसानी दिमाग की तरह निर्णय ले सके और कार्य कर सके या केहलीजिये इंसान की तरह टास्क परफॉर्म कर सके।  

Q23 मशीन लर्निंग क्या है। 

Answer :- यह आर्टफिशल इंटेलिजेंस का ही उप क्षेत्र है, जिसका फोकस ट्रेनिंग के आधार पर मशीन को स्मार्ट बनाना है, ताकि वह बिना मानवीय हस्तक्षेप के परिस्थिति अनुसार खुद निर्णय ले सके। 

Q24 wWW क्या है। 

Answer :- www (World wide web) को वेब भी कहा जाता है, यह इंटरनेट से जानकारी निकालने का एक तरीका है, इसे आप दुनिया भर में मौजूद करोड़ों वेबसाइट का संग्रह भी कह सकते हैं, जिन्हे इंटरनेट के द्वारा एक्सेस किया जाता है। 

Q25 प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी क्या है। 

Answer :- प्राइमरी मेमोरी को मैन मेमोरी या इंटरनल मेमोरी भी कहा जाता है, जैसे RAM या ROM, यह volatile memory होती है, जिसे सीधे तोर पर CPU द्वारा एक्सेस किया जाता है, यानि इसमें वह डाटा स्टोर रेहता है, जिसमे प्रोसेसिंग चल रही हो। सेकेंडरी मेमोरी कंप्यूटर की एक्सटर्नल मेमोरी होती है, इसे परमानेंट मेमोरी भी कहा जाता है, जैसे USB, HDD। यह Non volatile होती है, क्योंकि इसमें पावर कट होने के बाद भी डाटा स्टोर रहता है।  

Q26 OSI मॉडल क्या है। 

Answer :- (OSI) open system interconnection मॉडल एक वैचारिक मॉडल है, यानि reference model है, जिसका real life में उपयोग नहीं होता है। इस मॉडल के अंतर्गत 7 लेयर्स होती हैं, और इन सात लेयरों के द्वारा OSI मॉडल नेटवर्किंग सिस्टम के functions को describe करता है। OSI मॉडल बताता है, की किस प्रकार एक नेटवर्क में विभिन्न  डिवाइस, एप्लीकेशन, प्रोटोकॉल्स एक दूसरे से किस प्रकार कम्यूनिकेट कर सकते हैं।

इसकी निम्नलिखित सात लेयर्स हैं।

  • Physical layer 
  • data link layer 
  • Network layer 
  • transport layer 
  • Session layer 
  • Presentation layer 
  • Application layer 

Q27 साइबरक्राइम क्या है। 

Answer :- कंप्यूटर, नेटवर्क या इंटरनेट के माध्यम से किया जाने वाला किसी भी प्रकार का अपराध साइबर क्राइम कहलाता है। आज डिजिटल उन्नति के समय में साइबरक्राइम एक बहुत बढ़ी समस्या है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, और जहाँ तक इसके रोकथाम की बात है, इस पर भी काम चल रहा है। 

Q28 स्पैम ईमेल क्या होती है। 

Answer :- स्पैम ईमेल इसे junk mail भी कहा जाता है, यह एक प्रकार का ईमेल होता है, जिसे bulk में यानि बढ़ी मात्रा में लोगों को Send किया जाता है। इस प्रकार के ईमेल को आमतौर पर marketing, promotion’s, Offers और froud करने इत्यादि के उद्देश्य से भेजा जाता है। 

Q29 डिवाइस ड्राइवर्स क्या होते हैं। 

Answer :- डिवाइस ड्राइवर एक हार्डवेयर डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संपर्क स्थापित करता है। ड्राइवर एक प्रकार की फाइल्स होती हैं, जो खास तोर पर किसी डिवाइस के लिए बनी होती हैं, और वह उस डिवाइस को ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कनेक्ट करने का काम करती है, तथा विभिन्न डिवाइस की अपने अलग ड्राइवर होते हैं। 

Q30 IP एड्रेस क्या है। 

Answer :- (IP) internet protocol address एक प्रकार का Unique address होता है, जो की एक कंप्यूटर नेटवर्क में प्रत्येक कंप्यूटर का दूसरे से अलग होता है। IP एड्रेस के द्वारा ही कोई कंप्यूटर या कंप्यूटिंग डिवाइस दूसरे डिवाइस से कम्यूनिकेट कर पाता है। 

Q31 क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है। 

Answer :- इंटरनेट के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न IT सर्विसेज जैसे सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग तथा सॉफ्टवेयर इत्यादि वह सभी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज केहलाती हैं, यानि क्लाउड कंप्यूटिंग में in house सर्वर नहीं होते हैं, इंटरनेट द्वारा उनकी सर्विसेज ली जाती हैं।  

Q32 डाटा बैकअप क्या होता है 

Answer :- डाटा बैकअप वह प्रक्रिया है, जिसमे कंप्यूटर या सर्वर पर मौजूद डाटा की कॉपी तैयार की जाती है, ताकि यदि किसी कारण सिस्टम पर से Original डाटा डिलीट हो जाए, Crash या Corrupt हो जाए तो उस डाटा की रिकवरी की जा सके। डाटा का बैकअप उसी सिस्टम पर या एक्सटर्नल डिवाइस पर लिया जा सकता है।
 

Q33 सर्वर क्या होता है। 

Answer :- सर्वर वह डिवाइस या सॉफ्टवेयर होता है, जो क्लाइंट डिवाइस और प्रोग्राम को सर्विस प्रदान करता है। यह क्लाइंट डिवाइस या प्रोग्राम से request प्राप्त कर उन्हें Resources प्रदान करता है, उदाहरण के तोर पर जैसे क्लाइंट कंप्यूटर की request पर वेब सर्वर HTTP प्रोटोकॉल के माध्यम से उन्हें वेब पेज सेंड करता है। 

Q34 डेटाबेस क्या होता है। 

Answer :- डेटाबेस डाटा का संगठित और व्यवस्थित संग्रह है, जहाँ पर एक कंप्यूटर पर डाटा टेबल्स के रूप में स्टोर होता है, ताकि डाटा को आसानी से एक्सेस, मैनेज और स्टोर किया जा सके। एक डेटाबेस को (DBMS) Database management system के द्वारा मैनेज किया जाता है। 

Q35 फाइल शेयरिंग क्या है। 

Answer :- फाइल शेयरिंग वह प्रक्रिया है, जिसमे किसी कंप्यूटर पर मौजूद डाटा को नेटवर्क के माध्यम से दूसरों के साथ शेयर किया जाता है, ताकि उस नेटवर्क पर कनेक्ट दूसरे कंप्यूटर पर भी उस डाटा जैसे फाइल या फोल्डर को एक्सेस करा जा सके और उस पर काम किया जा सके। 

Q36 सर्च इंजन क्या है। 

Answer :- सर्च इंजन जिसे वेब ब्राउज़र भी कहा जाता है, यह एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है, जिसके द्वारा यूजर वेब यानि इंटरनेट पर web pages के माध्यम से जानकारी निकाल सकते हैं। कुछ मुख्य सर्च इंजन जैसे गूगल क्रोम, मोरजिला फायरफॉक्स, इंटरनेट एक्स्प्लोरर इत्यादि हैं। 

Q37 इंटरनेट क्या है। 

Answer :- इंटरनेट एक ग्लोबल नेटवर्क है, यह दुनियाभर में फैले networks के interconnection से बना है, इसे network of networks कहा जाता है। दुनियाभर में फैले यह सभी नेटवर्क आपस में इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) के माध्यम से आपस में जुड़े होते हैं। 

Q38 इंट्रानेट क्या है। 

Answer :- किसी कंपनी या बिज़नेस का अपना प्राइवेट नेटवर्क इंट्रानेट केहलाता है, जिसके अंतर्गत कंपनी का अपना काम-काज चलता है, या यूँ केहलीजिये एक प्राइवेट नेटवर्क जो किसी बिज़नेस की कई शाखाओं को जोड़ता है।  

Q39  हैकिंग क्या होती है। 

Answer :- जब गलत मंसा या इरादे से किसी कंप्यूटर, मोबाइल फोन या कंप्यूटर नेटवर्क का access प्राप्त करने की कोशिश की जाती है, तो वह हैकिंग केहलाती है, जहाँ पर हैकर का उद्देश्य अनधिकृत रूप से किसी सिस्टम या नेटवर्क की सुरक्षा को भेदना और फिर डाटा चोरी करना या यूजर को किसी भी प्रकार से नुकसान पहुँचाना होता है।  

Q40 वर्चुअल मशीन क्या है। 

Answer :- वर्चुअल मशीन यानि एक भौतिक कंप्यूटर का डिजिटल रूप यानि कंप्यूटर जो भौतिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन सॉफ्टवेयर या ग्राफिकल रूप में हम उसे देख सकते हैं, और उस पर काम कर सकते हैं। वर्चुअल मशीन आपके कंप्यूटर के भीतर एक और कंप्यूटर की तरह है, जिस पर आप वह सभी कार्य कर सकते हैं, जो एक कंप्यूटर पर करते हैं।  

                                                Computer interview questions in hindi 
         

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपने Computer interview questions in hindi पर तैयार की गई सवालों की यह लिस्ट पढ़ी, इसमें कुछ चुंनिंदा सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं। हमें उम्मीद है, जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी, यदि इस पोस्ट से संबंधित आपके कोई सवाल हैं, या कोई सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट कर हमें बता सकते हैं। यदि जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे सोशल मीडिया पर अपने मित्रों से भी साँझा करें। 

 

 

Share this:

This Post Has One Comment

  1. sahil

    email bhejne ka sahi tarika bataye please

Leave a Reply