You are currently viewing Networking interview questions in Hindi, नेटवर्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल।
Networking quesesions in Hindi

Networking interview questions in Hindi, नेटवर्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल।

Networking Interview questions in Hindi 

यदि आप Computer networking से जुड़ी कोई Job ढूंढ रहें हैं, या नेटवर्क संबंधित  किसी exam की तैयारी कर रहें हैं, तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। 

क्योंकि इस पोस्ट में आपको कंप्यूटर नेटवर्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण Questions और उनके answers बताये गए हैं, जिन्हे Computer networking interview या Exam में आपसे पूछा जा सकता है, तो चलिए शुरू करते हैं। 

Networking interview questions in Hindi

Q1:- कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है। 

Answer:- जब दो या उस से अधिक कंप्यूटर या कोई अन्य कंप्यूटर हार्डवेयर, Wired या wireless माध्यम से आपस में जुड़े हों और वे आपस में डाटा Share कर सकें, तो यह एक  कंप्यूटर नेटवर्क कहलाता है। 

Q2:- नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होती है। 

Answer:- नेटवर्क टोपोलॉजी कंप्यूटर नेटवर्क की बनावट या आकृति को दर्शाता है, यानि topology के माध्यम से यह तय किया जाता है की कंप्यूटर किस प्रकार आपस में जुड़ेंगे और डाटा शेयर करेंगे। नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार निम्नलिखित हैं। 

(Bus, Ring, Star, Mesh, Tree और Hybrid) 

Q3:- Node किसे कहते हैं।  

Answer:- कंप्यूटर नेटवर्क में Node से अर्थ हर उस device से है, जो नेटवर्क से जुड़ा हो और डाटा को send, recieve, create या store कर सके। 


Q4:-  Link क्या है। 

Answer:- नेटवर्क में दो डिवाइस जो आपस में डाटा शेयर कर सकते हैं उन डिवाइस के बीच के (Communication channel) संपर्क चैनल को link कहा जाता है। 


Q5:- IP एड्रेस क्या है। 

Answer:- IP का full form होता है (Internet protocol) IP एड्रेस नेटवर्क से जुड़े हर एक डिवाइस का एक Unique address होता है, जिसके माध्यम से डिवाइस आपस में संपर्क स्थापित करते हैं और डाटा का आदान-प्रदान कर पाते हैं। 


Q6:- Subnet mask क्या है।

Answer:- सबनेट मास्क एक 32 bit no है, इसे सामान्यतः IP एड्रेस के साथ डाला जाता है। सबनेट मास्क द्वारा IP address को नेटवर्क और host एड्रेस में devide किया जाता है।

Q7:- Static और Dynamic IP क्या है। 

Answer:- जब किसी कंप्यूटर या डिवाइस पर एक IP एड्रेस को assign कर दिया जाता है, तो यह एक स्टैटिक IP कहलाता है।

डायनामिक IP वह होता है जिसमें किसी  कंप्यूटर या डिवाइस को कम्यूटिंग डिवाइस के द्वारा खुद से कोई IP assign किया जाता है, और यह IP समय-समय में बदलता भी रहता है।


Q8:- Gateway क्या है। 

Answer:- Geteway एक नेटवर्किंग हार्डवेयर (Router) होता है, जो दो नेटवर्क के बीच Connectivity स्थापित करता है। इसे आप किसी नेटवर्क का entry या exit पॉइंट भी कह सकते हैं। 

Networking interview questions in Hindi
Q9:- Router क्या होता है। 

Answer:- राऊटर एक नेटवर्किंग डिवाइस होता है, जो दो अलग Networks के बीच डाटा सेंड और रिसीव करता है, यानि दो अलग नेटवर्क को जोड़ता है। 


Q10
:- Access point क्या है। 

Answer:- एक्सेस पॉइंट राऊटर की तरह ही एक वायरलेस नेटवर्क डिवाइस है। यह एक सेंट्रल वायरलेस पॉइंट की तरह कार्य करता है जिससे नेटवर्क पर मौजूद सभी वायरलेस डिवाइस कनेक्ट होते हैं और इंटरनेट एक्सेस कर पाते हैं।  एक्सेस पॉइंट का उपयोग बड़े एंटरप्राइज नेटवर्क में किया जाता है।  


Q11:- स्विच क्या है। 

Answer:- स्विच एक नेटवर्किंग डिवाइस है, जिसका उपयोग कंप्यूटर नेटवर्क को तैयार करने में किया जाता है। स्विच के द्वारा ही विभिन्न डिवाइस को आपस में केबल द्वारा जोड़कर एक कंप्यूटर नेटवर्क बनाया जाता है। 


Q12:-
फ़ायरवॉल क्या है। 

Answer:- फ़ायरवॉल एक नेटवर्क सिक्योरिटी डिवाइस है, जिसे नेटवर्क के Entry पॉइंट पर इनस्टॉल किया जाता है, ताकि यह नेटवर्क में आ रहे और बाहर जा रहे ट्रैफिक को स्कैन कर सके और नेटवर्क को बाहरी Untrusted network से सुरक्षित रखा जा सके। 


Q13:-
VPN क्या है। 

Answer:- Vpn का full form है (Virtual private network) इसके उपयोग से remote users कंपनी के नेटवर्क से कनेक्ट हो पाते हैं। यदि आप कंपनी में मौजूद नहीं है लेकिन कंपनी के internel नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो ऐसा आप VPN के उपयोग से कर सकते हैं। 

 

Q14:- Domain क्या है। 

Answer:- डोमेन एक क्लाइंट/सर्वर नेटवर्क होता है, जिसमे विभिन्न कंप्यूटर, प्रिंटर थता दूसरी नेटवर्क डिवाइस को एक group में रखा जाता है, और इस ग्रुप को Domain controller सर्वर द्वारा Centrally मैनेज किया जाता है। 

डोमेन नेटवर्क में कोई भी User किसी भी कंप्यूटर पर अपना यूजर अकाउंट access कर अपना काम कर सकता है, डोमेन नेटवर्क को अक्सर offce environment के लिए तैयार किया जाता है। 


Q15:- Workgroup क्या है। 

Answer:- इसमें कंप्यूटर को User अपने अनुसार मैनेज करता है, यानि हर कंप्यूटर को Individually मैनेज किया जाता है। वर्कग्रूप में User किसी दूसरे कंप्यूटर पर अपना यूजर  अकाउंट access नहीं कर पाता है, आपके घर पर रखा कंप्यूटर वर्कग्रूप पर ही होता है। 


Q16:- DNS क्या है। 

Answer:- DNS का full form होता है, Domain Name System, इसका काम डोमेन नैम को IP एड्रेस में बदलना है, इसे आप इंटरनेट की फोन बुक भी कह सकते हैं। DNS के द्वारा ही कंप्यूटर डोमेन नैम को IP एड्रेस में बदल पाता है। 


Q17:-
 DHCP क्या है। 

Answer:- DHCP का full form होता है (Dynamic Host Configuration Protocol) इसका मुख्य कार्य नेटवर्क से जुड़े सभी computers या devices को एक Unique IP एड्रेस assign करना है, ताकि सभी devices आपस में communicate कर सकें।
Networking interview questions in Hindi 

Q18:-  Bandwidth क्या है। 

Answer:- बैंडविड्थ शब्द से तात्पर्य किसी नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन की Maximum ट्रांसमिशन क्षमता से है। इसके द्वारा मापा जाता है, की एक विशेष कनेक्शन में एक तय समय के भीतर maximum कितना डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है। 


Q19:- HTTP क्या है। 

Answer:- Http का full form होता है (Hyper text terminal protocol) यह प्रोटोकॉल Web content के लिए जिम्मेदार है, यानि इसके माध्यम से वेब ब्राउज़र थता वेब सर्वर के बीच संपर्क स्थापित हो पाता है।  


Q20:-
HTTPS क्या है।  

Answer:- Https का full form है (Hyper text terminal protocol secure) यह Http का ही दूसरा रूप है जिसमे डाटा की security बढ़ जाती है, इसे आप Http का secure version कह सकते हैं। 


Q21:-
FTP क्या है। 

Answer:- FTP का full form होता है (File transfer protocol) यह एक नेटवर्क प्रोटोकॉल है, जिसके उपयोग से नेटवर्क में फाइल्स को Client और Server के बीच में शेयर किया जा सकता है।


Q22:-
Telnet क्या है। 

Answer:- यह एक नेटवर्क कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल है, इसके द्वारा नेटवर्क पर मौजूद डिवाइस जैसे सर्वर, कंप्यूटर, राऊटर, स्विच और फ़ायरवॉल इत्यादि से (CLI) के माध्यम से कम्यूनिकेट किया जा सकता है, और डिवाइस को मैनेज किया जा सकता है।  


Q23:-
  Ping कमांड क्या है।

Answer:-  पिंग एक प्रोग्राम है जिसके द्वारा दो डिवाइस के बीच की Connectivity को चेक किया जाता है। किसी भी डिवाइस को पिंग करने के लिए उस डिवाइस के IP एड्रेस या नाम की आवश्यकता पड़ती है। 


Q24:-
ICMP क्या है। 

Answer:- ICMP का full form है (Internet Control Message Protocol), इस प्रोटोकॉल द्वारा नेटवर्क devices के बीच कम्युनिकेशन में आने वाली समस्याओं का पता लगाया जाता है।  इसके उपयोग यह निर्धारित किया जाता है की क्या डाटा सही समय पर उसके destination तक पहुँच रहा है या नहीं।

Q25:- SMTP क्या है। 

Answer:- SMTP का full form है (Simple mail transfer protocol) यह एक TCP/IP आधारित एप्लीकेशन लेयर प्रोटोकॉल है, जिसका कार्य ईमेल को क्लाइंट कंप्यूटर से ईमेल सर्वर तक पहुँचाना है।

 

Q26:- POP क्या है। 

Answer:- POP का full form है (Post office protocol) यह एक क्लाइंट/सर्वर प्रोटोकॉल है, इसका कार्य मेल सर्वर में से मेल को डाउनलोड कर क्लाइंट के ई-मेल सॉफ्टवेयर तक पहुँचाना है।


Q27:- SNMP क्या है। 

Answer:- SNMP का full form है (Simple network management protocol) यह  एक एप्लीकेशन लेयर प्रोटोकॉल है, जिसका द्वारा नेटवर्क में मौजूद डिवाइस जैसे Switch, Router, Bridges, Severs, Workstations इत्यादि की गतिविधियों को Monitor करना और उन्हें मैनेज करना है। 


Q28:- Protocol क्या है। 

Answer:- प्रोटोकॉल  से अर्थ उन तय नियमों से है जो डिजिटल कम्युनिकेशनके लिए बने हुए हैं। प्रोटोकॉल के माध्यम से ही नेटवर्क में devices आपस में जुड़ पाते हैं और डाटा ट्रांसफर कर पाते हैं।  


Q29:- Proxy server क्या है।

Answer:- प्रॉक्सी सर्वर एक सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर होता है, जिसके उपयोग से नेटवर्क में किसी भी बाहरी unaurhorized कनेक्शन को घुसने से रोका जाता है। यह क्लाइंट कंप्यूटर थता सर्वर के बीच Gateway का काम करता है। 


Q30:- MAC एड्रेस क्या है। 

Answer:- Mac का full form है (Media access control) यह किसी डिवाइस का एक Unique एड्रेस होता है, इसे आप डिवाइस की पहचान भी कह सकते हैं क्योंकि किसी भी दो अलग डिवाइस का एक जैसा मैक एड्रेस नहीं होता है।

                                     Networking interview questions in Hindi 

Share this:

Leave a Reply