You are currently viewing What is ERP in Hindi | ईआरपि क्या है? यह क्यों इम्प्लीमेंट किया जाता है?
erp in hindi

What is ERP in Hindi | ईआरपि क्या है? यह क्यों इम्प्लीमेंट किया जाता है?

ERP का नाम अक्सर आप सुनते हैं, लेकिन नहीं जानते हैं, की ईआरपी क्या होता है, What is ERP in Hindi और इसका क्या उपयोग है। तो निश्चिंत हो जाइये क्योंकि इस पोस्ट में आप बिलकुल संक्षिप्त में ईआरपी से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ पढ़ और समझ सकते हैं।

जिससे आपको ERP का Concept और इसकी कार्यविधि की पूरी जानकारी मिल जाएगी, तो ERP को समझने से पहले एक बार बिज़नेस की परंपरागत कार्यप्रणाली की बात कर लेते हैं। 

आपने देखा होगा बिज़नेस में अलग-अलग कार्यों के अनुसार विभाग बने होते हैं, जैसे परचेज, स्टोर, HR, अकाउंट, प्रोडक्शन इत्यादि, और हर एक डिपार्टमेंट का अपना एक अलग कार्य होता है, जिसमे कार्य संबंधित विस्तृत जानकारी अधिकांश उसी डिपार्टमेंट तक सीमित रेहती है, थता कार्यो को बनाए रखने के लिए भी अलग-अलग सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, या उन सॉफ्टवेयर पर निर्भर रेहना पड़ता है, जिनसे बिज़नेस में पूरी पारदर्शिता और योजना की कमी रेहती है।

एक औसत बिज़नेस को तो ऐसे मैनेज किया जा सकता है, लेकिन यदि बिज़नेस का आकार बड़ा है, जिसमें कई प्रोडक्ट बनते हों, अलग-अलग ब्रांच ऑफिस हों, और कार्यकर्ताओं की संख्या भी ज्यादा हो, तो ऐसे बड़े बिज़नेस का प्रबंधन साधारण तरीकों से नहीं किया जा सकता है। तो एक बड़े बिज़नेस की पूरी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए ही ERP का इस्तेमाल किया जाता है।

ERP एक business management software है, जिससे पुरे बिज़नेस को एक ही सॉफ्टवेयर द्वारा manage वह control किया जा सकता है, और साथ ही बिज़नेस के कार्यों के अनुसार ERP को customize भी किया जा सकता है। तो आइये इसे विस्तार में समझते हैं।

ERP क्या है | What is ERP in Hindi

ERP का Full form है, Enterprise Resource Planning, यानि एक बड़े आकार के बिज़नेस में, साधनो को कैसे योजना बद्ध तरीके से इस्तेमाल किया जाए, यह ई-आर-पी द्वारा संभव किया जा सकता है।  

ईआरपी द्वारा बिज़नेस की सभी प्रक्रियाओं जैसे finance, HR, Planning, manufacturing, maintenance, supply और accounts इत्यादि को एकीकृत करके एक सिस्टम बना दिया जाता है, और सभी डिपार्टमेंट इक ही सॉफ्टवेयर पर कार्य करते हैं।

इस सॉफ्टवेयर में डिपार्टमेंट के अनुसार Modules बने होते हैं, यदि अकाउंट डिपार्टमेंट है, तो उसके लिए अकाउंट से संबंधित module होगा और इसी तरह से HR, Manufacturing इत्यादि सभी के लिए उनके अलग module बने होते हैं।

तो यह सभी module एक सॉफ्टवेयर यानि ERP में उपलब्ध रहते हैं, जिससे बिज़नेस का सारा कार्य Centralized रेहता है, और बिज़नेस में चल रहे कार्यों या आंकड़ों की जानकारी जुड़े हुए सभी लोगो को होती है, जैसे कितना प्रोडक्शन होना है, कितनी requirement है, कितने आर्डर मिले हैं और कितने पुरे हो गए हैं इत्यादि।

ERP शेयर्ड डेटाबेस का इस्तेमाल करता है, यानि सभी modules एक डेटाबेस पर कार्य करते हैं। User अपने कंप्यूटर से ERP सॉफ्टवेयर के डैशबोर्ड पर अपने कार्य की जानकारी डालता है, और वह जानकारी real time में ही सभी को उपलब्ध हो जाती है, जिससे कार्य सभी की नजर में रेहता है और कार्य को तेजी भी प्रदान होती है।

ERP के कुछ मुख्य सॉफ्टवेयर जो अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं, वह इस प्रकार से हैं (Oracle ERP Suit ,SAP ERP ,Microsoft dynamics, Infor syteline) इत्यादि।

इसके साथ ही कई कंपनियां अपने बिज़नेस के अनुसार अपना पर्सनल ERP solution भी डेवलप कराती हैं। तो आप ये समझ सकते हैं, की ERP implement करने से बिज़नेस में पारदर्शिता लाई जा सकती है, और बिज़नेस का सही प्रबंधन किया जा सकता है।

ERP के प्रकार | Types of ERP in Hindi

ERP के तीन प्रकार होते हैं Cloud, Premise और Hybrid, आईए इन तीनो प्रकारों को समझते हैं।

Cloud ERP System :- इसमें ERP data center को अपनी कंपनी परिसर में ना लगाकर इंटरनेट पर उपलब्ध Cloud Computing platforms पर होस्ट किया जाता है। जिसके लिए monthly या yearly किराया देना पड़ता है, और क्लाउड पर होने से, इसे इंटरनेट पर कभी भी और कही से भी खोला थता काम किया जा सकता है।

क्लाउड erp का इस्तेमाल कंपनी परिसर में लगाए जाने वाले ERP Server की तुलना में कम खर्चीला पड़ता है, यानि सॉफ्टवेयर के रख रखाव का खर्चा बच जाता है, और ERP सॉफ्टवेयर लाइसेंस पर होने वाले खर्चो से भी बचा जा सकता है।  

On Premise ERP System :- इसमें ERP data center को अपनी कंपनी परिसर में ही लगाया जाता है, यानि इसमें पूरी तरह से कंपनी की IT टीम का कंट्रोल होता है और कंपनी परिसर में होने से किसी होस्टिंग कंपनी पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। इसमें डाटा की सुरक्षा बढ़ जाती है, थता भविष्य में जरुरत पड़ने पर हाइब्रिड क्लाउड पर भी अपग्रेड किया जा सकता है।

Hybrid ERP System :- हाइब्रिड ईआरपी Cloud और premise erp दोनों का मेल है, यानि इस सिस्टम को सेटअप करने पर ERP को premise और cloud दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे two-tier ERP model भी कहा जाता है। इसमें होने वाले खर्चे की बात की जाए तो Cloud और premise के बीच का स्थान आप इसे दे सकते हैं।

ERP इस्तेमाल करने के फायदे

:- बिज़नेस कार्यो में तेजी लाई जा सकती है।

:- रियल टाइम में डाटा पर होने वाले बदलाव को देखा जा सकता है।

:- बिज़नेस गतिविधियों की जानकारी सभी तक उपलब्ध होती है।

:- डाटा में डबल एंट्री या गलत जानकारी की गुंजाइश कम हो जाती है।

:- समय और लागत में काफी कमी लाई जा सकती है।

:- ERP के सभी module’s शेयर्ड डेटाबेस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे डुप्लीकेट रिकॉर्ड की गुंजाईश ना के बराबर होती है।

:- बिज़नेस कार्यों में पूरी पारदर्शिता रेहती है।

ERP इस्तेमाल करने के नुक्सान

  • इसके Implementation और देख-रेख में काफी अधिक खर्चा आ जाता है, जिसके लिए कंपनी को इसका बजट तैयार करना पड़ता है।

  • इसका इस्तेमाल जटिल होता है, जिसके लिए सही स्टाफ का चुनाव और उन्हें तैयार करना पड़ता है, ताकि पूरा सिस्टम कार्य कर सके।

  • पुराने इस्तेमाल कर रहे सॉफ्टवेयर का डाटा फिर से इस पर तैयार करना पड़ता है, जिसमे काफी समय लगता है।

  • बिज़नेस में पूरी तरह से इसके इस्तेमाल पर काफी अधिक समय लगता है, जिससे बिज़नेस प्रभावित हो सकता है।

अंतिम शब्द

दोस्तों उम्मीद है, अब आपको जानकारी हो गयी होगी What is ERP in Hindi ईआरपी क्या है? तो आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और यदि इस पोस्ट से जुड़ा आपका कोई सवाल है, या कोई सुझाव हैं, तो उसे भी शेयर करें धन्यवाद।

यह भी पढ़ें :-

Brute force attack क्या है।  

Cryptography क्या होती है।

Cyber security क्या है।

CRM क्या है।

 


Share this:

This Post Has 5 Comments

  1. Anoop

    Ek dam mast ..ji

  2. Chander Pal Singh

    ye jankari bhahut hi achhi lagi Sir

  3. PANKAJ KUMAR

    THANKS SIR

  4. Himanshu

    ERP that I want more information

Leave a Reply