You are currently viewing SQL क्या है? What is SQL in Hindi और इसका क्या इस्तेमाल है
SQL kya hai

SQL क्या है? What is SQL in Hindi और इसका क्या इस्तेमाल है

यदि आप SQL के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं,तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना है, इसमे आपको SQL की कुछ जरुरी जानकारी मिलेगी जैसे की SQL क्या है, What is SQL in Hindi और यह किस तरह से काम करता है।

तो पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि कोई भी जानकारी आप से छूटे नहीं और आपको SQL से जुड़ी यह जानकारी पूरी तरह से प्राप्त हो जाए।

SQL का full form होता है Structured Query Language,यह एक ANSI (American National Standards Institute) standard Language है। SQL को SEQUEL भी कहा जाता है, इसके द्वारा Database को संचालित किया जाता है।

अब यदि आपको डेटाबेस की जानकारी नहीं है, या आप नहीं जानते की डेटाबेस क्या होता है, तो आपको बता दें की Database जानकारियों का एक संग्रह है, यानि जब बहुत अधिक मात्रा में डाटा यानि की जानकारियों को स्टोर कर किसी Server में रखा जाता है, तो वह एक Database कहलाता है।

यह डेटाबेस पूरी तरह से Organized होता है, ताकि इसे आसानी से खोला, मैनेज और अपडेट किया जा सके।

SQL क्या है (What is SQL in Hindi)

SQL यानि Structured Query Language एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग language हो,   जिसके द्वारा एक Relational database (RDMS) में Structured Data को मैनेज किया जाता है।

रिलेशनल डेटाबेस में डाटा को table के रूप में रखा जाता है, और हर टेबल में Rows और Columns होते हैं, जिनमे डाटा स्टोर रहता है।

यानि SQL को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, जिससे एक बड़े डेटाबेस को आसानी से मैनेज किया जा सके, उसमे इनफार्मेशन को डाला या निकाला जा सके, डिलीट किया जा सके या Retrieve किया जा सके और साथ ही डेटाबेस में बदलाव भी किया जा सके।

यानि आप कह सकते हैं की SQL का काम एक बड़े डेटाबेस को मैनेज करना होता है

FTP क्या है, इसे पढ़े।

SMTP क्या है,इसे पढ़े।

SQL का क्या इस्तेमाल है (What is the use of SQL)

जैसे की आपने ऊपर भी पढ़ा की SQL का इस्तेमाल डेटाबेस से संवाद स्थापित करने के लिए किया जाता है।

SQL के द्वारा डेटाबेस को मैनेज किया जाता है,जैसे की डेटाबेस में किसी प्रकार का कोई बदलाव करना हो, किसी एंट्री को बदलना या डिलीट करना हो या फिर कोई नहीं जानकारी उसमे डालनी हो। यह सब कार्य SQL (Structured Query Language) के द्वारा ही संपन्न किया जाता है।

SQL को इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी बढ़िया configuration के कंप्यूटर या लैपटॉप पर इसका सॉफ्टवेयर डालना है,और फिर IP या सिस्टम नाम के द्वारा डेटाबेस को SQL से जोड़ना है,इसके बाद आप को डेटाबेस का Access प्राप्त हो जाएगा, जिससे आप अपने मन मुताबिक डेटाबेस पर कार्य कर सकेंगे।


LDAP क्या है, इसे पढ़े।
ERP क्या है , इसे पढ़े।


SQL में इस्तेमाल होने वाली कमांड

SQL की कुछ मुख्य कमांड हैं,जिनका इस्तेमाल रिलेशनल डेटाबेस से संवाद करने के लिए किया जाता है, यह कुछ इस प्रकार से हैं।

(DDL) Data Definition Language :- डी.डी.एल कमांड द्वारा टेबल के स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाता है,जैसे की टेबल को तैयार करना,डिलीट करना और उसमें बदलाव करना इत्यादि।

(DML) Data Manipulation Language :- डी.एम्.एल कमांड द्वारा डेटाबेस को Modify किया जाता है,यानि यह एक तरह से डेटाबेस में होने वाले किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए यह जिम्मेदार है।

(DCL) Data Control Language :- डी.सी.एल कमांड का इस्तेमाल डेटाबेस यूजर को अथॉरिटी देने या वापस लेने के लिए किया जाता है।

(TCL) Transaction Control Language :- टी.सी.एल कमांड का उपयोग सिर्फ DML कमांड के साथ किया जाता है। जैसे INSERT,DELETE और UPDATE में।

(DQL) Data Query Language :- डी.क्यू एल कमांड का उपयोग डेटाबेस में से डाटा fetch करने के लिए किया जाता है।

SQL का इतिहास क्या है

SQL प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को पहली बार 1970 में IBM के शोधकर्ताओं Raymond Boyce और Donald Chamberlin द्वारा डेवलप किया गया था। पहले इसे SEQUEL कहा जाता था,जिसे बाद में बदल कर SQL रख दिया गया।

SEQUEL को पहली बार IBM के Database,System R को मैनेज यानि उसमे बदलाव और कार्य करने के लिए तैयार किया गया था। इसके बाद 1979 में Relational Software नामक कंपनी जो की बाद में Oracle कंपनी बनी उन्होंने SQL के अनुसार अपना modified version निकाला जिसका नाम Oracle V2 था।

इसके बाद इसमें समय के साथ छोटे छोटे कई बदलाव होते चले गए और Database technology में काफी तरक्की हुई और फिर Open Source SQL जैसे की MySQL इत्यादि के आने से,एक आम यूजर के लिए इसकी उपलब्धता काफी सुलभ हो गई।



दोस्तों उम्मीद है अब आपको जानकारी प्राप्त हो गई होगी की SQL क्या है, What is SQL in Hindi और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है,तो इसे दुसरो के साथ भी शेयर करें। जानकारी पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Share this:

This Post Has 9 Comments

  1. Chaman Mahaur

    Thanks,Sir SQL information sharing…

  2. Paras Parmar

    This Post I am Understand & I hope Next Post Is Very Best

  3. Vipin Tyagi

    How can I learn SQL

    1. Gethow

      You can take free Online SQL classes to learn, there are many online platforms available and also you should see online tutorials.

  4. siddharth mehar

    Big thanks for details sir..

Leave a Reply