You are currently viewing network model in dBMS in hindi और इसकी विशेषताएं
DBMS network model hindi

network model in dBMS in hindi और इसकी विशेषताएं

हेलो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम DBMS में नेटवर्क मॉडल क्या होता है, इसके बारे में जानेंगे, (Network model in DBMS in Hindi) लेकिन इस से पहले की आप DBMS में नेटवर्क मॉडल क्या होता है, इसे समझें, चलिए पेहले एक नजर  Database model क्या है, इस पर डाल लेते हैं। 

दरअसल डेटाबेस मॉडल डेटाबेस की लॉजिकल संरचना या लेआउट को दर्शाता है, यह निर्धारित करता, या बताता है, की डेटाबेस के भीतर डाटा को किस प्रकार स्टोर, मैनेज और प्रोसेस किया जाएगा। तो ऐसे में विभिन्न प्रकार के डेटाबेस मॉडल हैं, जैसे रिलेशनल मॉडल, Hierarchical model, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड मॉडल और नेटवर्क मॉडल, तो इस पोस्ट में हम नेटवर्क मॉडल के बारे में पढ़ेंगे।

नेटवर्क मॉडल क्या है (Network model in DBMS in Hindi)

DBMS में नेटवर्क मॉडल डाटा को ऑर्गनाइज़ करने का एक तरीका है, इसमें रिकार्ड्स के बीच के रिलेशनशिप को दर्शाने के लिए ग्राफ स्ट्रक्चर और पॉइंटर्स का उपयोग किया जाता है। नेटवर्क मॉडल को 1969 में Charles bachman के द्वारा Introduce किया गया था।

यह मॉडल एक simple और easy to construct डेटाबेस मॉडल है, जो की पारंपरिक Hierarchical model पर आधारित है, लेकिन इसमें किसी object या Child के Single के बजाय multiple parents हो सकते हैं। नेटवर्क मॉडल को Hierarchical मॉडल की तरह Tree के बजाय Graph structure के रूप में represent किया जाता है, और इस ग्राफ स्ट्रक्चर में विभिन्न data nodes तथा उनके बीच के रिलेशनशिप को दर्शाया जाता है। 

नीचे दिए गए उदाहरण के द्वारा नेटवर्क मॉडल को आसानी से समझा जा सकता है, जहाँ पर स्टूडेंट्स Subject/Child हैं, तथा कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी Parents हैं। 

Characteristics of Network model in DBMS in Hindi

नेटवर्क मॉडल की निम्नलिखित विशेषताएं हैं। 

  • नेटवर्क मॉडल में Hierarchical model की तुलना में entities के बीच अधिक अंतर्संबंध (Interrelation) होते हैं। 
  • यह (one to one) (one to many) और (many to many) प्रकार की relationship को मंजूरी देता है।
  • एक Child/Entity के कई parents हो सकते हैं। 
  • इसमें Entities को एक दूसरे से जुड़े नेटवर्क के रूप में दर्शाया जाता है। 
  • सभी entities एक दूसरे से एक नेटवर्क के रूप में interconnected रहते हैं। 
  • इन सभी entities के Interconnection को Graph के रूप में दर्शाया जाता है। 
  • entities का एक दूसरे के साथ interconnection के कारण इसका structure काफी जटिल होता है। 
  • इसकी इस संरचना के कारण इसका प्रदर्शन उच्च स्तर का रेहता है। 
  • DBMS में किसी तैय रिकॉर्ड के लिए एक से अधिक पथ होने के कारण डाटा रिट्रीवल तेजी के साथ हो सकता है। 

Advantage of Network model in DBMS in Hindi

  • नेटवर्क मॉडल एक सिंपल DBMS मॉडल है, जिसे डिज़ाइन करना काफी आसान है।
  • नेटवर्क मॉडल विभिन्न प्रकार की रिलेशनशिप को हैंडल करने की क्षमता रखता है, जिसका उपयोग विभिन्न एप्लीकेशन को मॉडल करने में किया जाता है। 
  • इस मॉडल में रिकॉर्ड तक पहुँचने के लिए एक से अधिक पथ होते हैं, जिससे की data Redundancy की समस्या समाप्त हो जाती है। 
  • यह विभिन्न प्रकार के रिलेशनशिप टाइप्स को हैंडल कर सकता है। 
  • इसमें डेटाबेस का प्रदर्शन बेहतर हो जाता है। 
  • इस मॉडल में डाटा इंटीग्रिटी बेहतर होती है।                                                                                                         

Disadvantage of Network model in DBMS in Hindi

  • नेटवर्क मॉडल एक बहुत ही जटिल DBMS मॉडल है, इसलिए इसे मैनेज करना कठिन होता है। 
  • इसमें विभिन्न entities एक दूसरे से interrelated होती हैं, जो की इसकी जटिलता को बढ़ाता है। 
  • इस मॉडल में यदि किसी नई एंटिटी को add करना हो तो ऐसे में User या एडमिनिस्ट्रेटर के लिए पुरे स्ट्रक्चर को समझना जरुरी हो जाता है। 
  • इसमें किसी प्रकार का Alteration जैसे add, Update या Delete करना काफी मुश्किल हो जाता है।  

नोट

आपने Network model in DBMS के बारे में पढ़ा, हमें उम्मीद है, दी गई जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी, यदि जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें। 

यह भी पढ़ें 

ER मॉडल क्या है 

Share this:

Leave a Reply