You are currently viewing Groww App Charges in Hindi | groww के brokerage charges क्या हैं
Groww app charges hindi

Groww App Charges in Hindi | groww के brokerage charges क्या हैं

पिछले लेख में आपने जाना ग्रो एप क्या होता है, इसके द्वारा शेयर मार्किट में पैसा लगाने और पैसा withdraw करने का तरीका  भी आप जान गए होंगे, इसी कड़ी में आज का यह पोस्ट Groww app के brokerage charges के बारे में है, यानि शेयर को खरीदने या बेचना पर groww अपने Users से कितना चार्ज लेता है, Groww app charges in Hindi

आपको बता दें, शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य है, और डीमैट अकाउंट आप किसी ब्रोकर कंपनी से ही बनवा सकते हैं। इसी प्रकार से Groww भी एक ब्रोकर कंपनी है, जिसके डीमैट अकाउंट चार्जेज के बारे में हम जानेंगे। 

Groww App charges in Hindi | ग्रो ऐप पर क्या चार्जेज लगते हैं

भारतीय शेयर बाजार में लोगों की रूचि बढ़ती ही जा रही है, प्रतिदिन लाखों नए ट्रेडर और निवेशक शेयर बाजार में आ रहे हैं, ऐसे में एक निवेशक को बाजार के साथ-साथ इस बात की जानकारी भी होनी बहुत जरुरी है, की जिस ब्रोकर के साथ वह जुड़ा है, उसके brokerage charges क्या हैं, यानि वह ब्रोकर शेयर की खरीद बिक्री पर आपसे क्या शुल्क लेता है, और साथ ही ब्रोकर अकाउंट पर लगने वाले अन्य शुल्क के बारे में भी निवेशक को पता होना चाहिए। 

ग्रो अकाउंट पर लगने वाले मुख्य चार्जेज की सूचि नीचे दी गई है।

:- डीमैट अकाउंट ओपनिंग चार्ज 
:- ट्रांसेक्शन चार्ज (Buy करने पर)
:- ट्रांसेक्शन चार्ज (Sell करने पर)
:- ब्रोकरेज चार्ज (Buy और Sell पर)
:- सालाना अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज (AMC)  
:- डीपी चार्ज  
:-
स्टाम्प ड्यूटी 
:-
STT चार्ज 
:- GST चार्ज

चलिए ऊपर दिए गए Groww Charges के बारे में एक-एक कर समझते हैं। 

डीमैट अकाउंट ओपनिंग चार्ज 

शेयर बाजार में उतरने के लिए सबसे पहले जरुरत होती है, एक डीमैट अकाउंट की, तो डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए सभी ब्रोकर्स के अपने तैय charges होते हैं, जिसे डीमैट अकाउंट ओपनिंग चार्ज कहा जाता है। तो चलिए अब जानते हैं, groww के डीमैट अकाउंट ओपनिंग चार्ज क्या हैं। 

Groww पर डीमैट अकाउंट खुलवाने का शुल्क 0
Groww पर ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने का शुल्क 0


यदि आप Groww में अपना डीमैट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से आप डीमैट अकाउंट खुलवाकर उस पर तुरंत 100 रूपये प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

ट्रांसेक्शन चार्ज 
यह एक प्रकार का शुल्क होता है, जो की किसी भी शेयर की खरीद और बिक्री पर एक्सचेंज द्वारा चार्ज किया जाता है। यह चार्ज इक्विटी, ट्रेडिंग, फ्यूचर-ऑप्शन और डिलीवरी सभी पर वसूला जाता है। 

Groww में एक्सचेंज ट्रांसेक्शन चार्ज :-

इक्विटी इंट्राडे  NSE (0.00345%) तथा BSE (0.00345%) (खरीद, बिक्री दोनों पर)
इक्विटी डिलीवरी NSE (0.00345%) तथा BSE (0.00345%) (खरीद, बिक्री दोनों पर)
इक्विटी फ्यूचर  NSE (0.0002%) (खरीद, बिक्री दोनों पर) 
इक्विटी ऑप्शन NSE 0.053% (प्रीमियम पर)
करेंसी फ्यूचर NA
करेंसी ऑप्शनस NA
कोमोडिटी NA

 

ब्रोकरेज चार्ज 
ब्रोकर जो भी सेवाएं आपको प्रदान करता है, उन सभी सेवाओं के बदले देय शुल्क, ब्रोकरेज केहलाता है, यानि यह एक प्रकार का कमिशन होता है, जो ग्राहक शेयर्स की खरीद और बिक्री पर Groww आपसे लेता है।

Groww में ब्रोकरेज चार्ज :- 

इक्विटी डिलीवरी  20रूपये प्रति आर्डर या 0.05% (जो भी कम हो)
इक्विटी इंट्राडे 20रूपये प्रति आर्डर या 0.05% (जो भी कम हो)
इक्विटी फ्यूचर्स  20रूपये प्रति आर्डर के 
इक्विटी ऑप्शंस 20रूपये प्रति आर्डर के 



अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज (AMC)
ब्रोकर द्वारा आपके डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के सालाना रख-रखाव (Maintenance) के लिए लिया जाने वाला चार्ज AMC केहलाता है। 

Groww का अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज 

 

डीपी चार्ज 
यह एक प्रकार का शुल्क होता है, जो की डिपोजिटरी प्रतिभागियों द्वारा डीमैट खाते पर होने वाली शेयर की प्रत्येक बिक्री पर लगाया जाता है। डीपी चार्ज फिक्स रेहता है, यह शेयर की संख्या पर निर्भर नहीं करता है, भले ही वह 1 शेयर हो या 100, बल्कि प्रत्येक स्क्रिप पर DP चार्ज लगता है। 

Groww का डीपी चार्ज 13.5+gST प्रति स्क्रिप 

 

स्टाम्प ड्यूटी 
यह एक प्रकार का शुल्क होता है, जो की स्टॉक्स, म्यूच्यूअल फंड, डिबेंचर्स, कमोडिटी, डेरिवेटिव की खरीद पर वसूला जाता है। 

Groww में स्टाम्प ड्यूटी :-

इंट्राडे (इक्विटी ट्रेड)0.003%
डिलीवरी (इक्विटी ट्रैड)0.015%
फ्यूचर (इक्विटी +कमोडिटी)0.002%
ऑप्शंस (इक्विटी +कमोडिटी)0.003%
म्यूच्यूअल फंड 0.005%

 

STT (Securities transection tex) चार्ज 
यह सिक्योरिटीज ट्रांसेक्शन चार्ज है, जो की डिलीवरी पर खरीद और बिक्री दोनों ट्रांसेक्शन पर तथा इंट्राडे में स्टॉक की बिक्री पर चार्ज किया जाता है, ब्रोकरेज के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा चार्ज है।

Groww में STT चार्ज :-

डिलीवरी 0.1% (खरीद और बिक्री दोनों पर)
इंट्राडे 0.025% (खरीद पर)
फ्यूचर 0.01% (बिक्री पर)
ऑप्शंस 0.05% (बिक्री -प्रीमियम पर)

 

(GST) गुड्स एंड सर्विस टेक्स  
यह सरकार द्वारा प्रदान की गई सेवाओं पर लगाया जाने वाला टेक्स है, जो की (ब्रोकरेज, ट्रांसेक्शन, डीपी तथा SEBI चार्ज) सभी पर 18% है। 

(Groww FAQ)

सवाल 1:- क्या Groww में अकाउंट खुलवाना फ्री है ?

जवाब :- जी हाँ groww में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको कोई भी अकाउंट ओपनिंग चार्ज नहीं देना होता है। 

सवाल 2:- Groww अकाउंट एक्टिवेशन में कितना समय लगता है ?
जवाब :-
ग्रो अकाउंट का पूरा प्रोसेस complete करने के बाद अकाउंट एक्टिवेट होने में 24 से 48 घंटे लगते हैं।

सवाल 3:- क्या Groww में AMC चार्ज लगता है ?

जवाब :- नहीं ग्रो में आपको कोई भी AMC चार्ज नहीं देना होता है। 

सवाल 4:- क्या Groww बैलेंस से पैसे निकालने का कोई चार्ज लगता है ?

जवाब :- नहीं ग्रो बैलेंस से पैसे निकालने या ट्रांसफर करने का कोई भी चार्ज नहीं लगता है।

सवाल 5:- क्या ग्रो अकाउंट में paytm द्वारा पैसे add कर सकते हैं?

जवाब :-
जी हाँ paytm की मदद से आप ग्रो में पैसा add कर सकते हैं। 

(निष्कर्ष) Conclusion

इस पोस्ट में आपने groww app चार्जेज के बारे में पढ़ा Groww app charges in Hindi, हमारी नजर से ग्रो एक बहुत ही सिंपल, यूजर फ्रेंडली एप है, जिसमे आपको मिनिमल चार्जेज देने होते हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप गूगल एप स्टोर पर इसके downloads की संख्या से लगा सकते हैं। उम्मीद है, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके कई doubt क्लियर हो गए होंगे, यदि आपका कोई सवाल है, तो कमेंट द्वारा आप हमसे पूछ सकते हैं। आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करें। 

Share this:

Leave a Reply