You are currently viewing घर पर WiFi कैसे लगाएं | अपने घर पर WiFi connection कैसे करें पूरी जानकारी
Wifi kaise lagaye

घर पर WiFi कैसे लगाएं | अपने घर पर WiFi connection कैसे करें पूरी जानकारी

घर पर यदि अच्छा इंटरनेट कनेक्शन लिया हो, और अच्छी WiFi coverage हो तो इंटरनेट से संबंधित हमारे सभी कार्य सही से पुरे हो जाते हैं, वहीँ यदि घर का WiFi coverage ही सही ना हो, तो हाई इंटरनेट कनेक्शन का होना भी किसी काम का नहीं रहता। यदि आप अपने घर पर अच्छी वायरलेस कवरेज चाहते हैं, और जानना चाहते हैं, की घर पर WiFi कैसे लगाएं, तो इस पोस्ट में आपको घर पर WiFi लगाने की पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

घर पर internet connection और High इंटरनेट स्पीड होना आज के समय की मांग है। नई टेक्नोलॉजी और digitalization के इस दौर में खुद को Update रखने के लिए हर समय Internet का access रहना जरुरी हो गया है। हाल ही में आई वैश्विक महामारी के बाद तो इंटरनेट मानों लोगों की Lifeline बन चूका है, और इंटरनेट द्वारा ही वर्क फ्रॉम होम संभव हो पा रहा है।

तो इंटरनेट की इस भारी जरुरत को समझते हुवे यदि आप भी अपने घर पर इंटरनेट कनेक्शन लेने जा रहे हैं, या आपने पहले से इंटरनेट कनेक्शन लगवा रखा है, लेकिन घर का WiFi सही से काम नहीं करता है, सही इंटरनेट स्पीड नहीं मिल पाती है, या WiFi के पुरे Signal नहीं आते हैं, तो हो सकता है, की आपने घर के लिए सही WiFi डिवाइस का चयन ना किया हो। तो इस पोस्ट में आपको इन सब सवालों के जवाब मिल जाएंगे और आप जान पाएंगे की घर पर WiFi कैसे लगाएं, घर के लिए सही वायरलेस डिवाइस कैसे चुने और घर पर खुद से WiFi Router या Access point कैसे इनस्टॉल करें। 

घर पर WiFi कैसे लगाएं | How to install WiFi at Home

अपने घर पर WiFi लगवाने से पहले कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए, ताकि पुरे घर में WiFi की coverage रहे और आपको अच्छी इंटरनेट स्पीड मिल सके। 

सही वायरलेस डिवाइस का चयन करें :- अच्छी वायरलेस कवरेज के लिए सही डिवाइस का चयन करें, यदि आप छोटे एरिया में वायरलेस कवरेज चाहते हैं, तो सामान्य वायरलेस राऊटर या High power राऊटर लगाया जा सकता है, वहीँ यदि आपका कवरेज एरिया काफी बड़ा है, तो वहां पर राऊटर के बजाय Access point या Mesh network पर शिफ्ट होना आपके लिए सही होगा। 

राऊटर की सही जगह चुने :- अच्छे WiFi coverage के लिए WiFi device की position भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप अच्छा WiFi coverage चाहते हैं, तो घर के बीचों-बीच किसी ऊँची जगह पर Router/Access point को लगाएं, ताकि आपको बेहतर वाई-फाई कवरेज मिल सके। 

सही WiFi frequency सेट करें :- आज कल 100+ Mbps इंटरनेट स्पीड आम हो गई है, यदि आपने 100+ mbps की स्पीड ली हुई है, लेकिन आपको पूरी स्पीड नहीं मिल रही है, तो Dual Band राऊटर Install करें, क्योंकि आम राऊटर सिर्फ 100 Mbps तक की स्पीड को ही सपोर्ट करते हैं। साथ ही Dual band राऊटर में आप 2.4 थता 5ghz दोनों frequency का उपयोग कर सकते हैं, यानि अगर आप राऊटर के आस-पास हैं, तो 5 ghz पर कनेक्ट होकर काम करें ताकि high internet स्पीड मिल सके, वहीँ यदि आप राऊटर से थोड़ा दूरी में हैं, तो 2.4 ghz पर कनेक्ट होकर काम करें, इसका कवरेज एरिया अधिक होता है। 

घर पर WiFi router कैसे Install करें | How to install WiFi Router at Home

यदि आप अपने घर पर खुद से WiFi राऊटर इनस्टॉल करने जा रहे हैं, तो इसके दो कारण हो सकते हैं, पेहला तो यह की आपके घर पर पहले से कोई इंटरनेट कनेक्शन है, जिससे आप नए राऊटर को कनेक्ट कर वायरलेस कवरेज बढ़ाना चाहते हैं। दूसरा यह की आपके घर पर ISP (Internet service provider) से Cable आई हुई है, या modem लगा हुवा है, जिसे आप Router पर Configure कर Internet चलाना चाहते हैं। तो हम दोनों तरीकों से Router configure करना बताएंगे। 

यदि LAN नेटवर्क में Secondary Router इनस्टॉल करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले यह Confirm कर लें की आपका फर्स्ट राऊटर वर्किंग हो, और उसके द्वारा Internet चल रहा हो। यह चेक करने के लिए आप या तो अपने लैपटॉप/मोबाइल फ़ोन को वाई-फाई द्वारा फर्स्ट राऊटर से connect करें और इंटरनेट चेक करें, या लैपटॉप को Cable द्वारा फर्स्ट राऊटर से connect कर चेक करें। यदि इंटरनेट चल रहा है, तो आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • इससे पहले की आप सेकेंडरी राऊटर को नेटवर्क पर या फर्स्ट राऊटर से कनेक्ट करें, आपको सेकेंडरी राऊटर की वही IP सीरीज करनी होगी, जो IP series आपके first router की है, अन्यथा आपको कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या आ सकती है। उदाहरण के तोर पर यदि पहले से लगे राऊटर का IP एड्रेस (192.168.1.100) है, तो आप सेकेंडरी राऊटर का IP भी Same सीरीज का रखें जैसे (192.168.1.101) या 102,103 इत्यादि। 

  • राऊटर का IP एड्रेस change करने के लिए पहले आपको Router को access करना होगा। इसके लिए आप राऊटर को लैपटॉप से cable द्वारा कनेक्ट करें। राऊटर को एक्सेस करने के लिए उसका default IP एड्रेस थता User name, password राऊटर के पीछे print होता है। राऊटर access हो जाए तो console पर जाकर ऊपर बताए अनुसार राऊटर की IP सीरीज बदल दें।   

  • IP सीरीज बदलने के बाद राऊटर को एक बार रीस्टार्ट कर लें, और नए सेट किए गए IP एड्रेस द्वारा राऊटर को फिर से एक्सेस करें। 

  • अब जब आपने सेकेंडरी राऊटर का IP एड्रेस बदल कर वही IP सीरीज दे दी है, जो आपके फर्स्ट राऊटर की है, तो अब सेकेंडरी राऊटर को फर्स्ट राऊटर से जोड़ना है। 

  • इसके लिए आपको Cat 5 या Cat 6 cable का उपयोग करना है, और केबल को First router के LAN port से Secondary router के LAN port पर connect कर देना है, ध्यान रहे की cable को Internet port पर ना जोड़ें बल्कि दोनों router पर सिर्फ LAN port पर केबल connect रेहनी चाहिए। 

  • इसके बाद जब आपने दोनों Routers को केबल द्वारा connect कर लिया है, तो दोनों की Power On कर दें। 

  • अब सेट किए IP एड्रेस द्वारा सेकेंडरी राऊटर का console open करें और LAN Interface के option पर जाकर DHCP Disable कर दें। 

  • अब यदि आप राऊटर की SSID बदलना चाहते हैं, या WiFi पर पासवर्ड सेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए राऊटर कंसोल पर मौजूद Wireless के option पर जाएं और SSID के सामने वायरलेस नेटवर्क की SSID टाइप कर दें, साथ ही नीचे Pre-shared-key पर जाकर WiFi एक्सेस के लिए Password सेट कर दें। 

  • यह सब करने के बाद सेकेंडरी राऊटर को एक बार restart कर दें, जिसके बाद आपका सेकेंडरी राऊटर काम करने लगेगा और उसके द्वारा भी आप इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे।  

यदि Router को मॉडेम से Connect करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले जो भी ईथरनेट केबल Modem से या ISP से आ रही है, उसे direct अपने लैपटॉप पर लगाकर यह सुनिश्चित कर लें की इंटरनेट चल रहा हो। 

  • यदि उस केबल द्वारा इंटरनेट चल रहा है, तो मॉडेम से निकल रही उस ईथरनेट केबल को Router के WAN पोर्ट पर लगा दें। यह पोर्ट बाकि सभी पोर्ट से थोड़ा अलग होता है, जिसमे WAN लिखा होता है। 

  • इसके बाद आप राऊटर को configure करेंगे, जिसके लिए आपको राऊटर का IP एड्रेस जानना होगा। 

  • राऊटर के IP एड्रेस के लिए राऊटर के पीछे की तरफ एक स्टीकर लगा होता है, जिसमे उसका IP एड्रेस थता User name, और पासवर्ड प्रिंट रहता है। 

  • अब Router की Power On कर दें, जिसके बाद वह WiFi signal देने लगेगा। 

  • अब आपको राऊटर से कनेक्ट होना होगा, इसके लिए आप अपने लैपटॉप के WiFi ऑप्शन पर जाएं, वहां आपको राऊटर का SSID दिखने लगेगा जिस पर click करके आप राऊटर से कनेक्ट हो जाएंगे।
     
  • ज्यादातर नए router’s के WiFi पर कोई पासवर्ड नहीं लगा होता है, यदि लगा होगा तो वह आपको राऊटर के पीछे प्रिंट नजर आ जाएगा। 

  • आप चाहें तो केबल द्वारा भी लैपटॉप को राऊटर से जोड़ सकते हैं। 

  • जब लैपटॉप राऊटर से कनेक्ट हो जाए तो वेब ब्राउज़र पर जाकर राऊटर का IP Address टाइप कर enter करें, और User name, पासवर्ड डाल कर login हो जाएं। 

  • राऊटर console खुलने के बाद बाएं तरफ दिख रहे options में से Internet settings के ऑप्शन पर click करें। 

  • यहाँ आपको Connection type में PPoE पर क्लिक करना है, और User name थता password के स्थान पर अपने ISP से मिले User name थता password को टाइप कर Save के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद कुछ सेकंड के भीतर इंटरनेट चलने लगेगा। 

  • यदि इंटरनेट नहीं चल रहा हो, तो एक बार राऊटर और मॉडेम को रीस्टार्ट कर दें, जिसके बाद इंटरनेट चलने लगेगा। 

  • यदि ISP से आपको User name, password के स्थान पर IP Address मिला है, तो उसके लिए Connection type में Static IP के ऑप्शन को select करना है। 

  • स्टैटिक IP, gateway, subnet, थता DNS की जानकारी आप अपने ISP से ले सकते हैं। 

  • IP details डालने के बाद SAVE के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 

  • अब कुछ सेकंड्स के भीतर आपका इंटरनेट चलने लगेगा। 

  • इसके बाद यदि आप राऊटर की SSID और Password बदलना चाहते हैं, तो उसके लिए राऊटर कंसोल में WiFi settings के ऑप्शन पर जाएं और SSID ऑप्शन के सामने नया SSID टाइप कर दें, और साथ ही नीचे Pre-shared-key पर जाकर WiFi एक्सेस के लिए नया Password सेट कर दें। 

  • अब राऊटर को एक बार Restart कर लें और आपके राऊटर से इंटरनेट चलने लगेगा। 

अंतिम शब्द

इस पोस्ट में घर पर WiFi Router इनस्टॉल करने की पूरी जानकारी आपको दी गई है, जिसे पढ़कर आप खुद से अपना राऊटर configure कर सकते हैं। हमें उम्मीद है, इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा, की घर पर WiFi कैसे लगाएं और अच्छे WiFi coverage के लिए क्या करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें :-

WiFi की रेंज कितनी होती है, थता कैसे बढ़ाएं 

Li-Fi क्या है

WiFi Calling क्या है

मोबाइल से प्रिंटर कैसे कनेक्ट करें 

Share this:

Leave a Reply