You are currently viewing 30 CCTV interview questions and answer in hindi
cctv interview questions

30 CCTV interview questions and answer in hindi

यदि आप Surveillance इंडस्ट्री में कार्य करते हैं, और अपनी जॉब बदलना चाहते हैं, या फिर इस फील्ड में नए हैं, और अपनी पहली जॉब की तलाश में हैं, तो इसके लिए निश्चित तोर पर आपको इंटरव्यू की तैयारी करनी होगी। इस पोस्ट में हमने CCTV के लिए इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सामान्य सवालों और उनके जवाबों की लिस्ट तैयार की है, जो की नए व्यक्ति और एक प्रोफेशनल दोनों के लिए इंटरव्यू में सहायक साबित हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, CCTV interview questions and answer in Hindi

सी-सी टीवी कैमरा का उपयोग अब व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों रूप से किया जाता है, अब यह आपके घर की सुरक्षा तक ही सिमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे इकोसिस्टम के मैनेजमेंट में Surveillance सिस्टम की अहम् भूमिका होती है। 

इसी को देखते हुवे CCTV की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, और आने वाले वर्षों में यह मांग रिकॉर्ड तोड़ रहेगी, ऐसे में यह आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता है। 

List of CCTV interview questions and answer in Hindi

(List of CCTV interview questions and answer in Hindi)

Q1 CCTV का full form क्या है, और यह क्या काम करता है। 

Answer:- सीसीटीवी का फुल फॉर्म है, Closed Circuit television और इसके द्वारा निगरानी रखी जाती है। 

Q2 DVR क्या है, और इसका क्या काम है।  

Answer:- DVR का full form होता है, Digital video recorder और यह सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त वीडियो को कंप्रेस करता है, और रिकॉर्ड करके रखता है। 

Q3 NVR क्या है, और इसका क्या काम है। 

Answer:- NVR का full form होता है, Network video recorder और यह IP कैमरा से प्राप्त वीडियो को रिकॉर्ड करने तथा उसे स्टोर करने का काम करता है

Q4 DVR और NVR के बीच क्या difference है। 

Answer :- DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) का इस्तेमाल सामान्य HD कैमरा में किया जाता है, जबकि NVR (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) का इस्तेमाल IP कैमरा में किया जाता है। 

Q5 CCTV में 3+1 केबल क्या होती है। 

Answer:- यह एक कोएक्सिअल केबल होती है, जिसका उपयोग सीसीटीवी इंस्टालेशन में किया जाता है। इसके भीतर 1 वीडियो केबल होती है, और बाकि 3 केबल कैमरा को पावर देने और ऑडियो के काम आती हैं।  

Q6 HD कैमरा या IP कैमरा कितनी पावर लेता है

Answer :- कैमरा लगभग 4 watt से 10 watt के बीच पावर लेता है। 

Q7 DVR या NVR कितना पावर लेते हैं। 

Answer :- एक DVR या NVR लगभग 10 watt से 40 watt के बीच पावर लेता है। 

Q8 डोम कैमरा क्या होता है। 

Answer :- यह गुंबद के आकार का कैमरा होता है, इसे आमतौर पर indoor कैमरा भी कहा जाता है। इस प्रकार के कैमरा को छोटे एरिया जैसे एक कमरे या हॉल को कवर करने के लिए उपयोग किया जाता है।  

Q9 बुलेट कैमरा क्या होता है। 

Answer :- यह एक सिलिंड्रिकल आकार का कैमरा होता है, और आमतौर पर Outdoor यानि खुली जगह को कवर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रकार का कैमरा आमतौर पर वाटरप्रूफ होता है, और इसका कवरिंग एरिया काफी ज्यादा होता है।  

Q10 PTZ कैमरा क्या होता है। 

Answer :- PTZ यानि Pen-tilt-zoom कैमरा एक High end कैमरा होता है, इसे रिमोटली ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं कर कंट्रोल किया जा सकता है। इस प्रकार के कैमरा का उपयोग एक बढे क्षेत्र को कवर करने में किया जाता है, क्योंकि इसका zoom बहुत अधिक और दूर तक होता है। 

Q11 IP कैमरा क्या होता है।

Answer :- (IP) इंटरनेट प्रोटोकॉल कैमरा एक प्रकार का डिजिटल सिक्योरिटी कैमरा होता है, जो की सामान्य HD कैमरा से एडवांस होता है, और यह IP नेटवर्क पर काम करता है

Q12 वायरलेस कैमरा क्या होता है। 

Answer :- इस प्रकार का कैमरा एक सामान्य HD या IP कैमरा दोनों हो सकता है, लेकिन इसे बिना वायर के यानि WI-Fi के द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Q13 सीसीटीवी कैमरा को पावर कैसे दी जाती है। 

Answer :- सीसीटीवी कैमरा को पावर सप्लाई के द्वारा पावर दी जाती है, जिसके लिए सामान्य तोर पर 3+1 केबल का इस्तेमाल किया जाता है, या आप चाहें तो कैमरा को adaptor द्वारा भी सीधे सप्लाई दे सकते हैं। 

Q14 सीसीटीवी पावर सप्लाई कितने चैनल की होती हैं।  

Answer :- सीसीटीवी पावर सप्लाई सामान्य तोर पर 4 चैनल, 8 चैनल, 16 चैनल तथा 32 चैनल की होती हैं। कितने चैनल की सप्लाई का इस्तेमाल करना है, यह कैमरा की संख्या पर निर्भर करता है, उदाहरण के तोर पर जैसे 4 या उस से कम कैमरा के लिए 4 चैनल की सप्लाई। 

Q15 POE क्या होता है। 

Answer :- POE (Power over ethernet) यह एक प्रकार का नेटवर्क स्विच होता है, जिसका इस्तेमाल IP कैमरा को नेटवर्क से कनेक्ट करने और साथ ही उसे पावर देने दोनों के लिए किया जाता है। 

Q16 सीसीटीवी कैमरा में हार्डडिस्क का क्या काम है। 

Answer :- कैमरा द्वारा हो रही रिकॉर्डिंग DVR पर लगी हार्डडिस्क में ही स्टोर होती है। 

Q17 सीसीटीवी कैमरा के लिए किस हार्डडिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। 

Answer :- सीसीटीवी के लिए सर्वेलन्स हार्डडिस्क का इस्तेमाल किया जाता है, जो की खास तोर पर हैवी वर्कलोड के लिए बनी होती हैं। 

Q18 CCTV कनेक्शन के लिए किन कनेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

Answer :- सीसीटीवी में वीडियो के लिए BNC तथा पावर के लिए DC कनेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। 

Q19 सीसीटीवी कैमरा के लिए कितने प्रकार के केबल होते हैं, जिनका इस्तेमाल किया जाता है। 

Answer :- सीसीटीवी के लिए सामान्य तौर पर 3+1 कोएक्सिअल केबल, RG-6, RG-59, CAT5, CAT6 सभी प्रकार के केबल का उपयोग किया जाता है। 

Q20 CCTV में IR क्या होता है। 

Answer :- यह Infrared-light होती है, जिसके द्वारा कैमरा अंधेरें में भी वीडियो या इमेज की साफ़ रिकॉर्डिंग कर पाता है। 

Q21 Day/Night विज़न कैमरा क्या होता है। 

Answer :- कैमरा में यह फीचर होने से कैमरा दिन और रात दोनों में सही से काम कर सकता है, आज के समय में सभी कैमरा पर यह फीचर मौजूद होता है
 

Q22 कैमरा में मोशन डिटेक्शन क्या होता है। 

Answer :- मोशन डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा का एक फीचर है, जिसके द्वारा कैमरा की रेंज के भीतर यदि कोई मूवमेंट या हरकत होती है, तो ही वह रिकॉर्डिंग करता है, अन्यथा बेवजह रिकॉर्ड करके स्टोरेज फुल नहीं होता। 

Q23 सीसीटीवी कैमरा में FPS क्या होता है। 

Answer :- FPS यानि Frames per second, यह कैमरा द्वारा वीडियो या इमेज कैप्चर करने की एक गति होती है, यानि प्रति सेकंड एक कैमरा किस गति के साथ किसी वीडियो या इमेज में कितने frames को कैप्चर कर सकता है। कैमरा में जितने अधिक FPS की क्षमता होगी, रिकॉर्डिंग उतनी बेहतर होगी, 30 FPS को बेहतर माना जाता है। 

Q24 Playback क्या होता है। 

Answer :- यह DVR और NVR में एक ऑप्शन होता है, जिसके द्वारा पिछली रिकॉर्डिंग को देखा जा सकता है। 

Q25 सीसीटीवी में DDNS क्या होता है। 

Answer :- यह एक सर्विस है, जिसके द्वारा आप अपने सीसीटीवी कैमरा को कहीं से भी इंटरनेट पर Remotely एक्सेस कर सकते हैं। 

Q26 OSD कैमरा क्या होता है। 

Answer :- OSD यानि On-screen display यह कैमरा के भीतर एक खास Menu होता है, जिसके द्वारा आप बिना DVR पर कोई सेटिंग किए भी उस कैमरा की सेटिंग्स, यानि उसके display, resolution, FPS इत्यादि को सेट कर सकते हैं। 

Q27 कैमरा में BLC फीचर क्या होता है। 

Answer :- यह कैमरा का एक फीचर है, जिसके द्वारा यदि किसी स्थान पर कैमरा को सेट किया गया है, और पीछे से नेचुरल लाइट के कारण वह स्थान सही से नहीं दिखाई दे पा रहा है, तो ऐसे में कैमरा के BLC फीचर द्वारा बैकलाइट को कम कर उस खास स्थान को एक्सपोज़र मिलता है, और वीडियो में Clarity आती है।  

Q28 HLC फीचर क्या होता है। 

Answer :- कैमरा के इस फीचर द्वारा अत्यधिक brightness को सामान्य किया जा सकता है, उदाहरण के तोर पर यदि कैमरा के सामने Head-lite या Spot-lite के कारण अधिक ब्राइटनेस आ रही है, तो उसे HLC सेटिंग द्वारा नार्मल किया जा  सकता है। 

Q29 WDR फीचर क्या होता है। 

Answer :- WDR (Wide dynamic range) इस फीचर के होने से high Brightness या low Brightness दोनों ही एरिया में  कैमरा बेहतरीन रूप से परफॉर्म करता है, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी image quality को improve करती है। यदि WDR फीचर ना हो तो High ब्राइटनेस वाले एरिया में image बहुत bright हो जाएगी और कम लाइट वाले एरिया में कुछ साफ़ नजर नहीं आएगा।  

Q30 सीसीटीवी में DNR क्या होता है।  

Answer :- DNR (Digital noise reduction) यह एक image प्रोसेसिंग तकनीक है, जिसके द्वारा low-light में भी कैमरा बेहतर रूप से image कैप्चर कर पाता है। DNR तकनीक picture noise को कम कर देती है, जिससे low-light या अंधेरा में इमेज में धुंधला-पन, या धब्बे नहीं रेहते हैं, और Image में Clarity आती है।  

Conclusion (निष्कर्ष)

इंटरव्यू चाहे किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़ा हो वहाँ पर आपको अपना पूरा परिचय तो देना ही होता है, साथ ही कार्य और करियर को लेकर भी अपना विज़न बताना होता है, और जहाँ तक बात इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सीसीटीवी से संबंधित टर्मिनोलॉजी और सामान्य सवालों से है, (CCTV interview questions in hindi) तो उनकी यथासंभव जानकारी ऊपर दे दी गई है। 

यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं, जिनकी जानकारी आप हमसे चाहते हैं, तो कमेंट द्वारा हमसे पूछ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें 

सीसीटीवी कैमरा के प्रकार 

DVR को ऑनलाइन कैसे करें

 

 

Share this:

Leave a Reply