You are currently viewing स्क्रम मास्टर क्या है | What is Scrum master in Hindi | Role of Scrum master
Scrum master in hindi

स्क्रम मास्टर क्या है | What is Scrum master in Hindi | Role of Scrum master

हैलो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम Scrum master के बारे में जानेंगे, यानि स्क्रम मास्टर क्या है, What is Scrum master in Hindi.

किसी भी कार्य या प्रोजेक्ट को सफलता पूर्वक तैय समय पर पूरा करने के लिए मैनजमेंट का होना आवश्यक है, क्योंकि मैनेजमेंट द्वारा ही कार्य को टीम अनुसार बांटा जाता है, टीमों में विचार-विमर्श कराया जाता है, हर छोटे कार्य की समय सिमा निर्धारित की जाती है, और कार्य के प्रति प्रत्येक सदस्य को प्रेरित किया जाता है, ताकि उस कार्य या प्रोजेक्ट को बिना किसी नुकसान और देरी के समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके। 

ठीक इसी प्रकार Scrum master भी प्रबंधन की भूमिका निभाता है, जिसका काम Product development में उत्पन्न होने वाली कमियों को समाप्त कर डेवलपमेंट को सुचारु रूप से चलाए रखना है। स्क्रम मास्टर के बारे में सही से समझने के लिए चलिए पहले स्क्रम को समझते हैं, की Scrum क्या है। 

स्क्रम क्या है | What is Scrum in Hindi

स्क्रम एजाइल सिद्धांतों पर आधारित एक सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट framework है। स्क्रम को Agile subset भी कहा जाता है, यह सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट के डेवलपमेंट, उसकी डिलीवरी थता डेवलपमेंट कर रही टीमों को एकजुटता से कार्य करने में मदद करता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो Scrum सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है, जिसके अनुसार डेवलपमेंट टीम कार्य करती है, ताकि तैय समय और तैय बजट के भीतर client या end user को high quality सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट की डिलीवरी की जा सके।  

Scrum framework के अंतर्गत वह सभी खूबियां शामिल रहती हैं, जो एक सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक होती हैं, जैसे 

  • स्क्रम में कार्यों को टीम अनुसार बाँट दिया जाता है। 

  • कार्यों को संपन्न करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है, जो सामान्य तोर पर 1 से 4 हफ्ते की होती है, इसे (Sprint) कहा जाता है। 

  • कार्य की प्राथमिकताओं को सिर्फ product owner द्वारा तैय किया जाता है, और उसी अनुसार डेवलपमेंट टीम कार्य करती है। 

  • तैय समय के भीतर कितना कार्य किया जा सकता है, वह डेवलपमेंट टीम तैय करती है। इसे (Sprint planning) कहा जाता है, और उसी अनुसार कार्य किया जाता है। 

  • टीम हमेशा customer या end user से प्रोडक्ट का feedback लेती रहती है। 

  • टीम कस्टमर से प्राप्त feedback थता अपनी गलतियों से लगातार सीखती रहती है, और कार्य में सुधार करती है। 

  • Blockers यानि डेवलपमेंट के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं पर प्रतिदिन चर्चा की जाती है, ताकि उनमे सुधार किया जा सके। 

स्क्रम शब्द को rugby खेल से लिया गया है, जिसमे हर एक खिलाड़ी की एक अहम् भूमिका होती है, ठीक उसी प्रकार प्रोडक्ट डेवलपमेंट में भी Product owner, development team थता Scrum master सभी की अहम् भूमिका होती है। तो चलिए अब जानते हैं, Scrum master क्या होता है। 

स्क्रम मास्टर क्या है | Scrum master in Hindi

आपने जाना की स्क्रम एक फ्रेमवर्क है, जिसके अनुसार प्रोडक्ट डेवलपमेंट को मैनेज किया जाता है, यानि स्क्रम रूपरेखा के अनुसार प्रोडक्ट डेवलपमेंट का कार्य किया जाता है।

लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, की डेवलपमेंट टीम के बीच स्क्रम फ्रेमवर्क को सही रूप से कैसे लागू किया जाए, कैसे स्क्रम टीम के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर किया जाए थता कैसे product owner को Scrum techniques और practices के बारे में बारे समझाया जाए, तो इन सब कार्यों का दायित्व Scrum master के ऊपर होता है।   

स्क्रम मास्टर वह व्यक्ति होता है, जो दूसरों को स्क्रम सिद्धांतों के बारे में समझाता है, उसका काम यह देखना है, की प्रोडक्ट डेवलपमेंट के कार्य स्क्रम सिद्धांतों के अनुसार ही हो। स्क्रम मास्टर टीम के लिए उस कोच या लीडर की तरह है, जिसका काम अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन करवाना होता है। स्क्रम मास्टर की जिम्मेदारी होती है, की टीम के बीच विचार-विमर्श होता रहे और आपसी समन्वय (Coordination) बना रहे, हालाँकि स्क्रम मास्टर के पास कोई औपचारिक अधिकार नहीं होते हैं, लेकिन वह टीम को स्क्रम सिद्धांतों पर चलने के लिए guide और motivate कर सकता है।  

Scrum Master की कुछ मुख्य भूमिकाएं निचे बताई गई हैं। 

  • स्क्रम सिद्धांतों को implement करना। 
  • टीम सदस्यों को स्क्रम सिद्धांतों की कोचिंग देना। 
  • टीम सदस्यों के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान निकालना। 
  • ऐसा वातावरण तैयार करना जिसमे टीम प्रभावी रूप से कार्य कर सके और अपना उच्चतम प्रदर्शन दे सके। 
  • टीम थता product owner के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना। 
  • टीम को बाहरी रुकावटों थता विकर्षण (Distraction) से बचाना।  
  • उन बदलावों को करना जिससे स्क्रम टीम की productivity बढे। 
  • स्क्रम रूपरेखा को अपनाने में organization को कोचिंग देना, प्रशिक्षण देना थता उनका नेतृत्व करना। 
  • संगठन में स्क्रम implementation के लिए प्लानिंग करना, थता उन्हें सलाह देना। 
  • Stakeholders थता scrum team के बीच बाधाओं को दूर करना।  

अंतिम शब्द

दोस्तों आपने जाना स्क्रम मास्टर क्या है, What is scrum master in Hindi थता स्क्रम मास्टर की responsibility क्या होती है। हमें उम्मीद है, इस पोस्ट से आपको स्क्रम मास्टर के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। 

इसे भी पढ़े :-

कैनबन सिस्टम क्या है ?

Share this:

Leave a Reply