You are currently viewing query processing in dBMS in hindi
query processing dBMS in hindi

query processing in dBMS in hindi

हेलो दोस्तों इस पोस्ट में हम DBMS में क्वेरी प्रोसेसिंग के बारे में जानेंगे, DBMS में Query प्रोसेसिंग क्या होती है, Query processing in DBMS in Hindi और यह DBMS में कैसे execute होती है।  

DBMS में Query क्या होती है

Query एक प्रकार की request होती है, जो की User द्वारा डेटाबेस में स्टोर डाटा के modification और retrieval के लिए भेजी जाती है। डेटाबेस में बड़ी मात्रा में डाटा मौजूद होता है, जिसमे से यदि कोई डाटा modify या retrieve करना हो, तो इसके लिए Queries का उपयोग किया जाता है।

ऐसे में डेटाबेस से कम्यूनिकेट करने के लिए या क्वेरी generate करने के लिए SQL, XQuery, इत्यादि जैसी Query language का इस्तेमाल किया जाता है। इन क्वेरी लैंग्वेज में ढेरों clause और commands होते हैं, जिनसे डाटा को आसानी से manipulate किया जा सकता है।

query processing in dbms in hindi

query प्रोसेसिंग डेटाबेस में से डाटा एक्सट्रेक्ट करने के लिए की जाने वाली एक चरणबद्ध प्रक्रिया है, और यह DBMS का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कम्पोनेंट है। क्वेरी प्रोसेसिंग प्रक्रिया द्वारा यूजर की क्वेरी Execute हो पाती है, ताकि DBMS में उप्लब्ध डाटा को retrieve किया जा सके। यह Query High लेवल लैंग्वेज में होती हैं, जिसे प्रोसेसिंग के दौरान low लेवल लैंग्वेज में परिवर्तित किया जाता है, ताकि सिस्टम उस Query को समझ सके। 

Query प्रोसेसिंग के दौरान Data रिट्रीवल के लिए मुख्य तीन स्टेप्स को परफॉर्म किया जाता है, जो की निम्नलिखित हैं। Parsing and translation, Query optimization, Evaluation तो चलिए क्वेरी प्रोसेसिंग के इन तीनों स्टेप्स को एक-एक समझते हैं। 

Parsing and Translation

यह query processing का सबसे पेहला स्टेप है, जिसमे User अपनी क्वेरी को स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज (SQL) में write करता है, और फिर DBMS यूजर से प्राप्त उस क्वेरी को लौ लेवल लैंग्वेज (मशीन लैंग्वेज) में बदलता है। इसके बाद parser उस query को स्कैन और एनालाइज करता है, जिसमे की syntax, semantic और shared pool check परफॉर्म किए जाते हैं, ताकि यदि कहीं कोई error है, तो उसका पता लगाया जा सके। 

जब एक बार Query की meaning और correctness को पूरी तरह से verify और check कर लिए जाता है, तो फिर queries को tree, graph और relational expressions के रूप में बदल दिया जाता है। 

Optimization  

क्वेरी पार्सिंग के बाद DBMS का अगला काम SQL Query execution के लिए सबसे कुशल तरीके का पता लगाना है, जिसमे की optimization process कुछ factors द्वारा इसका पता लगाता है, जैसे statistical data, indexing तथा दूसरे ऑप्टिमाइजेशन तंत्र द्वारा। तो क्वेरी ऑप्टिमाइजेशन DBMS को सबसे best Execution प्लान की जानकारी देता है, यानि इस चरण का मुख्य उद्देश्य Query execution के लिए सबसे सही और कम खर्चीले Query execution plans का पता लगाना है। 

Evaluation

सबसे बेस्ट execution plan को चुनने के बाद DBMS द्वारा optimized query का execution शुरू कर दिया जाता है, जिसके बाद यहाँ पर अंतिम परिणाम दिखाने के लिए Evaluation हमें सबसे कुशल और कम खर्चीले execution plan को चुनने में help करता है।                                                                                                                       

नोट

आपने पढ़ा Query processing in DBMS in Hindi, हमें उम्मीद है, यह जानकारी आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी। यदि जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। 

Share this:

Leave a Reply