You are currently viewing What is computer Animation in Hindi | एनीमेशन क्या होता है।
Computer animation in hindi

What is computer Animation in Hindi | एनीमेशन क्या होता है।

हेलो दोस्तों इस पोस्ट में आप जानेंगे कंप्यूटर एनीमेशन क्या होता है, What is computer animation in Hindi और एनीमेशन कैसे तैयार करते हैं।

एनीमेशन शब्द तो आपने कई बार सुना होगा और आप इसकी थोड़ा-बहुत जानकारी भी रखते होंगे। यदि आप फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपने Animated movies के बारे में जरूर सुना होगा, इस प्रकार की फिल्मों को कंप्यूटर एनीमेशन के द्वारा ही तैयार किया जाता है। तो चलिए जानते हैं, कंप्यूटर एनीमेशन क्या होता है, What is computer animation in Hindi. 

कंप्यूटर एनीमेशन क्या होता है। What is computer animation in Hindi

हमारी कम्प्यूटर ग्राफ़िक्स वाली पोस्ट में आपने पढ़ा था, की कंप्यूटर द्वारा तैयार किया गया कोई भी डिजिटल चित्र, ग्राफ, कलाकृति इत्यादि कंप्यूटर ग्राफ़िक्स के अंतर्गत आता है।

और जब कंप्यूटर ग्राफ़िक्स के किसी भी ऑब्जेक्ट को एक्टिव महसूस करा दिया जाए यानि कंप्यूटर का उपयोग कर किसी डिजिटल इमेज, ग्राफ या कलाकृति को स्क्रीन पर ऐसे प्रस्तुत किया जाए जिससे लगे की वह move कर रहा है, या उसमे movement हैं, तो वह कंप्यूटर एनीमेशन कहलाता है।  

एनीमेशन शब्द लैटिन भाषा के एनिमा शब्द से निकला है, जिसका अर्थ होता है, function, motion या जीवन प्रदान करना, यानि एनीमेशन में डिजिटल चित्रों को कंप्यूटर के द्वारा manipulate कर स्क्रीन पर functional दिखाया जाता है।

दूसरे शब्दो में कहें तो कंप्यूटर का उपयोग कर moving images तैयार करने की कला को ही Computer animation कहा जाता है, और एनीमेशन तैयार करने वाले व्यक्ति को एनिमेटर कहा जाता है।  

Categories of Computer animation in Hindi

कंप्यूटर एनीमेशन को दो श्रेणियों में बांटा गया है, Computer assisted animation और Computer generated animation, तो चलिए इन दोनों को समझते हैं।  

कंप्यूटर असिस्टेड एनीमेशन को आम तोर पर two dimensional (2D) एनीमेशन में वर्गीकृत किया जाता है। कंप्यूटर असिस्टेड एनीमेशन में traditional एनीमेशन प्रक्रिया को computerize किया जाता है।

इसमें एनिमेटर ऑब्जेक्ट्स को अपने हाथों थता कंप्यूटर की मदद से ड्रा करता है, फिर उसे विभिन्न Key frames में रखता है, जिससे सभी Important movements की रूपरेखा तैयार हो जाती है।

इसके बाद कंप्यूटर in between frames को भरने के लिए गणितीय अल्गोरिथम का उपयोग करता है, इस प्रक्रिया को twinning कहा जाता है। Twinning key frames के बीच चलने वाली images को generate करने की एक प्रक्रिया है। 

दूसरा है, कंप्यूटर जनरेटेड एनीमेशन यानि वह एनीमेशन जो पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होता है। इसे 3Dimensional एनीमेशन भी कहा जाता है, जो की 3D graphic software के द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें ऑब्जेक्ट्स 3D मॉडल्स में बने होते हैं, जिनमें 3D सॉफ्टवेयर का उपयोग कर बदलाव किए जाते हैं।   

Computer generated animation में हाथों से ऑब्जेक्ट्स को ड्रा नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें पूरी प्रक्रिया computerized होती है, थता इसमें भी key framing, twinning, थता गणितीय अल्गोरिथम का उपयोग किया जाता है। आज के दौर में अधिकतर कंप्यूटर एनीमेशन 3 डायमेंशनल होते हैं, हालाँकि समय-समय पर 2D का भी उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर जनरेटेड 3Dimensional ऑब्जेक्ट की movements या उसकी rotation वास्तविक जीवन सिद्धांतों का पालन करती हुई नजर आती है।  

अंतिम शब्द :-

दोस्तों आपने जाना कंप्यूटर एनीमेशन क्या होता है, इसकी categories कौन सी हैं, थता यह traditional एनीमेशन से कैसे अलग है।

हमें उम्मीद है, आपको कंप्यूटर एनीमेशन की जानकारी मिल गई होगी। यदि जानकारी आपको अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें, और यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं, तो कमेंट द्वारा हमसे अवश्य पूछें। 

Share this:

Leave a Reply