You are currently viewing तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानियाँ क्या हैं ?
तकनीकी शिक्षा

तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानियाँ क्या हैं ?

हैलो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानि के विषय में। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि तकनीकी शिक्षा क्या है? तथा तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानियाँ हैं, (Advantage and Disadvantage of technical education) तो चलिए तकनीकी शिक्षा के बारे में विस्तार से समझते हैं।  

तकनीकी शिक्षा को इंग्लिश में टेक्निकल एजुकेशन कहा जाता है, और यह शिक्षा पारंपरिक शिक्षा से बिल्कुल अलग है। तकनीकी शिक्षा विशेष ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, यह उन सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों को संबोधित करती है, जो छात्रों को व्यवसायिक दक्षता प्रदान करते हैं। यह व्यापार, विज्ञान, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग, इंजीनियरिंग आदि सभी क्षेत्रों में शामिल होती है।

टेक्निकल शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यवसायिक और तकनीकी ज्ञान के साथ संबंधित कौशलों को समझने और सीखने में मदद करना है, जो उन्हें इस तकनीकी के क्षेत्र में अच्छी नौकरी पाने में मदद करती है। 

तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानियाँ क्या हैं, इसके बारे में नीचे बताया गया है। 

तकनीकी शिक्षा के लाभ | Advantage of Technical Education

1- रोजगार के अवसर
तकनीकी शिक्षा उच्च शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती है, और वर्तमान समय में तकनीकी रूप से सक्षम लोगों की ही अधिक आवश्यकता है।

2- व्यवसायिक विकास
व्यक्ति तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर व्यवसायिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं, और विभिन्न क्षेत्रों में नए-नए व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।

3- स्वरोजगार के अवसर
तकनीकी शिक्षा आज व्यक्ति विशेष को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, जिसकी सहायता से व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय तो शुरू कर ही रहा है, साथ ही नौकरी के रूप में दूसरों को भी रोजगार के मोके प्रदान कर रहा है। 

4- प्रौद्योगिकी ज्ञान मैं वृद्धि (टेक्निकल ज्ञान में वृद्धि)
तकनीकी शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वृद्धि कर सकते हैं, इससे उन्हें नवीनतम और आधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी मिलती है, और वे इसे व्यवहारिक रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

5- सामाजिक विकास
यह शिक्षा विद्यार्थियों को अपने समाज में और अधिक उपयोगी होने के लिए प्रेरित करती है, जिससे वह समाज के लिए आवश्यक और उपयोगी सेवाएं एवं उत्पादों का निर्माण कर सकते हैं।

6- स्वतंत्रता
तकनीकी शिक्षा आपको स्वतंत्रता प्रदान करती है, यानि आप इस क्षेत्र विशेष में कुशलता प्राप्त कर इसके द्वारा खुद को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। 

7- प्रायोगिक ज्ञान (प्रैक्टिकल नॉलेज)
आप तकनीकी शिक्षा के माध्यम से टेक्निकल नॉलेज ले सकते हैं, और जिस भी फील्ड में आप जाना चाहते हैं, उसमें विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं, और साथ ही अपने व्यवसाय में सफल होने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी और प्राकृतिक विधियों को भी समझ सकते हैं।

8- क्षेत्रीय विकास
तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है, क्योंकि आपके पास कुशलता और प्रशिक्षण दोनों ही होते हैं जिसकी मदद से आप अपने क्षेत्र के लिए कार्य कर अपने क्षेत्र को विकसित कर सकते हैं।

9- सामाजिक और आर्थिक सुधार
हमारे सामाजिक और आर्थिक सुधार में भी तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके माध्यम से प्राप्त ज्ञान और कुशलता हमें आत्मनिर्भर बनाती है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से प्राप्त ज्ञान आपको अपने समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाता है।

10- उद्योग प्रासंगिक कौशल (इंडस्ट्री से संबंधित ज्ञान)
तकनीकी शिक्षा द्वारा प्राप्त ज्ञान और कुशलता आपको उद्योग प्रासंगिक कौशल प्रदान करता है। आपको पता होता है, की क्षेत्र अनुसार आपको किस तरह के ज्ञान की आवश्यकता है और आप इस तरह से खुद को अपने फील्ड में तैयार कर सकते हैं।

11- रोजगार की सुरक्षा 
आपके पास तकनीकी शिक्षा और कुशलता होने से रोजगार के अधिक अवसर होते हैं, जिससे आपको रोजगार की सुरक्षा प्राप्त होती है।

12- कौशल विकास 
तकनीकी शिक्षा आपको अलग-अलग क्षेत्रों में महारत हासिल करने का मौका देती है, जिससे आप अपने करियर की दिशा में विस्तार कर सकते हैं।

13- ग्लोबल अपॉर्चुनिटी
तकनीकी शिक्षा आपको ग्लोबल अपॉर्चुनिटी प्रदान करती है, जिसकी सहायता से आप देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी काम कर सकते हैं।

14- नेटवर्किंग का मौका 
तकनीकी शिक्षा आपको नेटवर्किंग के मोके भी प्रदान करती है, जिससे आप लोगों के बीच एक अच्छा नेटवर्क डेवलप कर अपनी खुद की पेहचान बना सकते हैं।

15- व्यक्तिगत विकास 
तकनीकी शिक्षा की सहायता से समाज का ही नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष का भी विकास होता है। इससे आप नई-नई तकनीकें सीख कर अपने आप को विकसित कर सकते हैं।

16- आधुनिक तरीकों से शिक्षा प्राप्त करना
वर्तमान समय में टेक्निकल एजुकेशन के माध्यम से हम आधुनिक तरीकों से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जैसे ऑनलाइन एजुकेशन, गूगल इंटरनेट आदि।

17- करियर प्रगति 
तकनीकी शिक्षा की मदद से आप अपने करियर मे प्रगति कर अपने सभी सपने पूरे कर सकते हैं।

तकनीकी शिक्षा से होने वाली हानियाँ | Disadvantage of Technical education

यह एक ऐसी शिक्षा है, जो छात्रों को अपने व्यावसाय या कैरियर के लिए तैयार करती है, हालाँकि तकनीकी शिक्षा की कुछ निम्नलिखित हानियाँ भी हो सकती हैं। 

1-जॉब लिमिटेशन 
तकनीकी शिक्षा वाले लोगों के लिए नौकरियों की लिमिटेशन हो सकती है, क्योंकि यदि  उनके पास ज्यादातर नौकरियां सीमित होती हैं, और वे अन्य विषयों से अलग हो जाते हैं।

2- संघर्ष शिक्षा के साथ
तकनीकी शिक्षा में छात्रों को अधिक तकनीकी ज्ञान दिया जाता है, जिससे उन्हें सामाजिक और मनोवैज्ञानिक ज्ञान की कमी हो सकती है, जिससे उन्हें अपने व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष करना पड़ सकता है। 

3- नई तकनीकों के अध्ययन में असमंजस
तकनीक तेजी से उन्नत हो रही है, और उसी तेजी के साथ नई तकनीक भी डेवलप हो रही हैं, इससे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति के लिए खुद को हमेशा अपडेट रखना व उन्हें नई तकनीकों के अध्ययन में असमंजस हो सकती है।

4- अपेक्षाओं का दबाव
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में, छात्रों को अपेक्षा रेहती है, कि उन्हें जल्द से जल्द अच्छी नौकरी मिल जाए, ऐसे में वे खुद को अपडेट रखने वे अपने अध्ययन को निरंतर बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए दबाव महसूस कर सकते हैं।

5- कोर्स की महंगाई
तकनीकी शिक्षा के कुछ कोर्स आमतौर पर अन्य विषयों की तुलना में महंगे होते हैं, छात्रों को इन कोर्स की फीस चुकानी पड़ती है, जो की उनके लिए आर्थिक बोझ बन सकती है।

6-सामान्य ज्ञान की कमी
तकनीकी शिक्षा में छात्रों को अपने क्षेत्र में अधिक ज्ञान दिया जाता है, लेकिन सामान्य ज्ञान की कमी होती है, ऐसे में वे जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण ज्ञान या सामान्य ज्ञान से वंचित रह सकते हैं।

7- पर्यावरण प्रदूषण
तकनीकी शिक्षा उच्च स्तर की उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में मदद करती है, लेकिन कहीं न कहीं तकनिकी क्षेत्र की इस प्रगति से वातावरण को नुकसान भी हो रहा है। पेड़ काटे जा रहे हैं, पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, और प्रदूषण का स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है।

8- शारीरिक स्वास्थ्य
टेक्निकल एजुकेशन के फील्ड में कार्य कर रहे लोगों को बैठे रहने की आदत हो जाती है, जो की उनके स्वस्थ और शरीर दोनों के लिए सही नहीं है। वे अपने समय का अधिक्तम हिस्सा आधुनिक उपकरण और तकनीकी उपकरण के साथ बिताते हैं, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 

निष्कर्ष

आपने तकनीकी शिक्षा के लाभ और हानियाँ क्या हैं, (Advantage and Disadvantage of technical education) इसके विषय में पढ़ा, हमें उम्मीद है, आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि इस पोस्ट से संबंधित आपको कोई सवाल हैं, तो आप हमें कमेंट द्वारा पूछ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :-

होटल मैनेजमेंट कोर्स कैसे करें 

फाइनेंस कंपनी में जॉब कैसे प्राप्त करें 

Share this:

Leave a Reply