You are currently viewing Dvr थता NVR में क्या फर्क है। Difference between Dvr and Nvr in Hindi
dvr and nvr difference

Dvr थता NVR में क्या फर्क है। Difference between Dvr and Nvr in Hindi

(Difference between Dvr and Nvr in Hindi)

आज के समय में लोग अपनी Security के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं, फिर चाहे वह उनके घर की सुरक्षा की बात हो या फिर व्यवसाय की, हर जगह security को गंभीरता से लिया जाता है, इसी के चलते लोगों द्वारा सबसे अधिक उपयोग Security cameras का किया जाता है, जिन्हे आप CCTV के नाम से भी जानते हैं। 

यदि आप भी अपने घर या ऑफिस में Security cameras लगवाने जा रहे हैं, लेकिन यह तैय नहीं कर पा रहें हैं की आपको Dvr लगवाना चाहिए या Nvr तो बिलकुल निश्चिंत हो जाइये, क्योंकि इस लेख में आपको Dvr थता Nvr की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपका confusion दूर हो जाएगा और आप अपनी जरुरत अनुसार सही डिवाइस का चयन कर पाएंगे।   

Difference between Dvr and Nvr in Hindi

Dvr 

  • Dvr यानि डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर। 
  • यह Analog या Coaxial cable आधारित कैमरा को सपोर्ट करता है।
  • इसमें वीडियो डाटा को Dvr द्वारा process थता encode किया जाता है।  
  • यह सामान्य तोर पर 2,4 या 6 (MP) resolution तक के कैमरा को सपोर्ट करता है।
  • Dvr को remotly अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। 
  • इसकी रिकॉर्डिंग गुणवत्ता (quality) Nvr की तुलना में कम होती है। 
  • इसके सेटअप में कैमरा को पावर SMPS द्वारा दिया जाता है। 
  • इसमें हर एक कैमरा से निकली केबल सीधे Dvr से जुड़ती है। 
  • इसकी इंस्टालेशन Nvr सेटअप की तुलना में जटिल होती है। 
  • इसका इंस्टालेशन Nvr की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। 

Nvr 

  • Nvr यानि नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर। 
  • यह IP (Internet protocol) आधारित कैमरा को सपोर्ट करता है। 
  • इसकी इंस्टालेशन के लिए Lan cable (CAT6) का उपयोग किया जाता है।
  • इसमें वीडियो डाटा को IP कैमरा द्वारा ही process थता Encode कर दिया जाता है। 
  • यह लगभग 12 (MP) तक के FHD स्मार्ट कैमरा को सपोर्ट करता है। 
  • Nvr को भी remotly अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। 
  • इसकी रिकॉर्डिंग गुणवत्ता (quality) उच्च स्तर की होती है। 
  • इसकी इंस्टालेशन काफी आसान होती है। 
  • इसके सेटअप में कैमरा को पावर POE switch द्वारा दिया जाता है।
  • इसमें कैमरा से निकली केबल Nvr से नहीं बल्कि स्विच से जुड़ती है। 
  • Dvr की तुलना में इसका इस्टॉलेशन महंगा पड़ता है। 
  • इसमें IP Camera’s को वायरलेस द्वारा भी सेटअप किया जा सकता है। 

Dvr क्या है। What is Dvr in Hindi

Dvr यानि Digital video recorder एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो Cctv Camera से प्राप्त वीडियो signals को process, compress थता record करता है, और डिजिटल फॉर्मेट में अपने पास save कर लेता है।

यह एक नेटवर्क स्विच या सेटअप बॉक्स के आकार का डिवाइस होता है, जिसके अंदर एक प्रोग्राम किया हुवा इलेक्ट्रॉनिक कार्ड लगा होता है, hard disk लगाने की जगह होती है, जहाँ पर आप वीडियो की स्टोरेज के लिए हार्ड डिस्क इनस्टॉल करते हैं, और साथ ही dvr के पीछे की तरफ BNC पोर्ट उपलब्ध होते हैं, जिनसे आप Cctv कैमरा को कनेक्ट करते हैं।

इनके साथ-साथ dvr में HDMI, Vga थता network port भी उपलब्ध रहते हैं, ताकि इससे Monitor को जोड़ा जा सके और नेटवर्क पोर्ट द्वारा Dvr को इंटरनेट से जोड़ कर online किया जा सके।
 
Dvr अलग-अलग चैनल की अनुसार आते हैं जैसे 4 चैनल, 8 चैनल, 16 चैनल और फिर 32 चैनल, जितने चैनल का Dvr होता है वह उतने ही कैमरा को सपोर्ट करता है, जैसे यदि 4 चैनल का Dvr है तो आप उस से 4 कैमरा ही जोड़ सकते हैं, इसी तरह से 8 चैनल के साथ 8 कैमरा इत्यादि। 

CCTV इंस्टालेशन के लिए 3+1 Coaxial केबल का उपयोग किया जाता है, यानि कैमरा कोDvr से Coaxial केबल द्वारा जोड़ा जाता है, जिससे वीडियो, ऑडियो थता Power तीनो एकसाथ travel कर सकते हैं। यदि Dvr द्वारा support किए जाने वाले Camera’s की बात करि जाए तो यह Analog, AHD, HD-Tvi इत्यादि फॉर्मेट के कैमरा को सपोर्ट करता है।

(Difference between Dvr and Nvr in Hindi)

Cctv installation in Hindi

Cctv इंस्टालेशन के लिए सबसे पहले आपके पास इंस्टालेशन से जुड़ा सारा सामान का होना अति आवश्यक है, नहीं तो कार्य बीच में ही रुक सकता है। यदि आप 4 चैनल का dvr सेटअप करते हैं,  तो इसके लिए मुख्य सामन जैसे 4 Camera, 4 चैनल Dvr, Hard disk, 4 चैनल SMPS, Coaxial cable, BNC connector थता एक Screen का होना जरुरी है।
 

  • कैमरा इंस्टालेशन में सबसे पहला काम कैमरा थता Dvr की location का होता है, यानि आपको उस जगह को चुन लेना है जहाँ Dvr रखा जाएगा, और उन सब जगहों का भी चुनाव कर लेना है जहाँ Camera लगाया जाना है।

  • इसके बाद अपनी चुनी हुई location पर कैमरा को लगा देना या फिट कर देना है। 
     
  • अब कैमरा के अनुसार वायरिंग का काम शुरू करना है, जिसमे Dvr से हर कैमरे तक Coaxial केबल बिछा देनी है। 
  • इसके बाद केबल के दोनों सिरों पर BNC थता पावर कनेक्टर लगा देने हैं, और कनेक्टर को कैमरा से जोड़ देना है। 

  • इसके बाद Dvr को खोल कर उसमे हार्ड डिस्क को फिट कर देना है। 

  • अब कैमरा से जुड़ी सभी केबल (BNC) को Dvr थता SMPS से जोड़ना है। 

  • अब Screen को on कर लेना है और dvr को स्क्रीन से जोड़ देना है। 

  • आपके सामने dvr की setup स्क्रीन खुलेगी जहाँ आपको date/time और पासवर्ड इत्यादि सेट करना है। 

  • Dvr को सेटअप करते ही आपको कैमरे दिखने लगेंगे।

  • अब आप अपनी जरुरत अनुसार Camera की location सेट कर सकते हैं, लेकिन हाँ पहले हार्ड डिस्क को एक बार Format जरूर कर लें ताकि रिकॉर्डिंग शुरू हो जाए।

Nvr क्या है। What is Nvr in Hindi

Nvr यानि Network video recorder भी Dvr की तरह ही एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो की IP Camera द्वारा process या encode किए गए डिजिटल वीडियो को रिकॉर्ड या Save करता है।

नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (Nvr) जैसे की इसके नाम से ही पता चलता है की यह एक नेटवर्क यानि LAN या Internet आधारित डिवाइस है, जिसके लिए LAN या WAN नेटवर्क का होना जरुरी है।  यह Analog कैमरा को सपोर्ट नहीं करता है बल्कि IP cameras या नेटवर्क सिक्योरिटी कैमरा को सपोर्ट करता है।  

Nvr भी एक बड़े नेटवर्क स्विच के आकार का डिवाइस होता है, जिसके अंदर एक प्रोग्राम किया हुवा इलेक्ट्रॉनिक कार्ड लगा होता है, और साथ ही एक या उससे अधिक हार्ड डिस्क लगाने की जगह उपलब्ध रहती है।

इसके पीछे के हिस्से में Vga थता Hdmi पोर्ट उपलब्ध होते हैं, ताकि मॉनिटर को इससे जोड़ा जा सके और साथ ही एक नेटवर्क (LAN) पोर्ट भी उपलब्ध रहता है, जिससे IP Camera’s को इससे connect किया जा सके। 

Nvr भी अलग-अलग चैनल के अनुसार उपलब्ध होते हैं, जैसे 4 चैनल, 8 चैनल, 16 चैनल, 32 चैनल और 64 चैनल, और Nvr के चैनल अनुसार वह उतने ही कैमरा को सपोर्ट करता है, जैसे 64 चैनल के Nvr में पुरे 64 कैमरे लगाए जा सकते हैं।

Nvr या IP कैमरा को सेटअप करने के लिए CAT6 cable की आवश्यकता पड़ती है, यानि कैमरा और Nvr के बीच CAT6 केबल बिछाई जाती है, जिसमे Power, audio और video तीनो travel कर सकते हैं।  Nvr 8 mp से 12 Mp resolution तक के बेहतर IP कैमरा को सपोर्ट करता है, जिनमे सभी सामान्य फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक facial recognition जैसे smart function’s भी शामिल होते हैं, यानि यह एक Advance Camera सेटअप है। 

IP Camera installation in Hindi

IP camera installation के लिए  Dvr की तुलना में कुछ अलग devices की आवश्यकता पड़ती है, जैसे यदि आप 4 चैनल का Nvr सेटअप करते हैं,  तो इसके लिए मुख्य सामन जैसे 4 IP Camera, 4 चैनल Nvr, Hard disk, 8 चैनल Poe switch, Cat6 cable, Rj-45 connector, 1 patch cable थता एक Screen का होना जरुरी है।
 

  • आईपी (IP) कैमरा इंस्टालेशन में भी सबसे पहला काम कैमरा थता Nvr की location का होता है, यानि आपको उन सब जगहों को चुन लेना है जहाँ कैमरे लगाए जाएंगे थता Dvr रखा जाएगा। 

  • इसके बाद अपनी चुनी हुई location पर कैमरा को लगा देना है या फिट कर देना है। 
     
  • अब कैमरा के अनुसार वायरिंग का काम शुरू करना है, जिसमे Nvr से हर कैमरे तक Cat6 केबल बिछा देनी है। 

  • इसके बाद केबल के दोनों सिरों पर Rj45 कनेक्टर लगा देने हैं, और कनेक्टर को कैमरा से जोड़ देना है। 

  • इसके बाद Nvr को खोल कर उसमे हार्ड डिस्क को फिट कर देना है। 

  • अब कैमरा से जुड़ी सभी केबल (Rj45) को Poe switch से जोड़ना है, और patch cable के द्वारा Nvr को भी Poe स्विच से कनेक्ट कर लेना है।  

  • अब Screen को on कर लेना है और Nvr को स्क्रीन से जोड़ देना है। 

  • आपके सामने Nvr की setup स्क्रीन खुलेगी जहाँ आपको date/time और पासवर्ड इत्यादि सेट करना है। 

  • अब Nvr में Camera के अनुसार उसी सीरीज का IP Address सेट कर देना है।

  • इसके बाद Nvr, कैमरों को detect कर लेगा जिन्हे आपको auto या manual तरीके से Nvr में add कर लेना है।

  • इसके बाद स्क्रीन पर कैमरे दिखने लगेंगे। 

  • अब आप अपनी जरुरत अनुसार Camera की location सेट कर सकते हैं, लेकिन हाँ पहले हार्ड डिस्क को एक बार Format जरूर कर लें ताकि रिकॉर्डिंग शुरू हो जाए।

निष्कर्ष

Difference between Dvr and Nvr in Hindi

दोस्तों आपने जाना Dvr थता Nvr के बीच क्या फर्क होता है, और किस तरह से दोनों की इंस्टालेशन की जाती है। निश्चित तोर पर इस पोस्ट को पढ़कर आपको पता लग गया होगा की IP Camera किस प्रकार सामान्य Cctv कैमरा से बेहतर है।  यदि आप एक एडवांस और बेहतर सिक्योरिटी कैमरा लगवाना चाहते हैं तो निश्चित तोर पर आपको IP Camera को चुनाव करना चाहिए। 

यदि पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल हैं या हमारे लिए कोई सुझाव है, तो आप कमेंट द्वारा हमसे पूछ सकते हैं, धन्यवाद।
 (Difference between Dvr and Nvr in Hindi) 

Share this:

This Post Has 6 Comments

  1. Abhishek kharat

    Thank you so much for giving me helpful knowledge.

  2. AJAY VERMA

    Very nice post

  3. श्याम

    सर्, क्या dvr के साथ ip कैमरा कगया जा सकता है

    1. Pradip Patra

      Thank You So Much For Giving Me Helpful Knowledge.

Leave a Reply