You are currently viewing पेमेंट गेटवे क्या है? (Payment gateway in Hindi) यह कैसे काम करता है?
Payment gateway in hindi

पेमेंट गेटवे क्या है? (Payment gateway in Hindi) यह कैसे काम करता है?

हेलो दोस्तों आज का यह पोस्ट आपके डिजिटल ज्ञान में थोड़ा बढ़ोतरी करेगा, क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको पेमेंट गेटवे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जैसे की पेमेंट गेटवे क्या होता है, (What is payment gateway in Hindi)

हालाँकि आप ने भी किसी न किसी रूप में पेमेंट गेटवे का उपयोग जरूर किया होगा, लेकिन आम तोर पर हम कई चीजों को नजर अंदाज कर देते हैं, या उस पर ध्यान ही नहीं देते हैं, या केह लीजिये की जानकारी की कमी के कारण भी कई चीजे हमसे छूट जाती हैं।

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि इस पोस्ट को पढ़कर आपको पेमेंट गेटवे की पूरी जानकारी प्राप्त होने वाली है। तो चलिए अब जानते हैं, पैमेंट गेटवे क्या है। 

पेमेंट गेटवे क्या होता है (Payment gateway in Hindi)

पेमेंट गेटवे वह टेक्नोलॉजी या सर्विस है, जिसके द्वारा पैसे को ऑनलाइन भेजा या प्राप्त किया जाता है। दूसरे शब्दो में कहें तो Payment gateway ग्राहक थता व्यापारी के बीच पैसे को online भेजने व प्राप्त करने के लिए उपयोग की जाने वाली एक service है, या आप इसे किसी बिज़नेस के लिए डिजिटल या ऑनलाइन payments को collect करने का एक माध्यम भी कह सकते हैं। 

जब कभी भी आप कोई online transection करते हैं, जिसमे आपके Debit card, credit card, Net banking या payment wallet का उपयोग होता है, तो ऐसे में वह ट्रांसेक्शन payment gateway के द्वारा ही संभव हो पाती है। 

चलिए अब इसे एक छोटे से उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिये आपने किसी ईकॉमर्स वेबसाइट जैसे flipkart या amazon से अपने लिए एक शर्ट खरीदनी है, तो ऐसे में आपने उस ईकॉमर्स वेबसाइट में काफी कुछ देखने के बाद अपनी पसंद अनुसार किसी एक शर्ट को select कर लिया है। 

अब अंत में जब आप उस शर्ट को खरीदना चाहेंगे तो आपके सामने पेमेंट से संबंधित एक पेज खुल कर आ जाएगा, जिसमे आपसे आपके Debit card, credit card इत्यादि की जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा जैसे की Card no, expiry date, CVV इत्यादि, और आप प्रक्रिया को पूरा कर पेमेंट भी कर देंगे। तो यहाँ पर आपके द्वारा की गई पेमेंट को सुरक्षित रूप से Merchant के अकाउंट तक पहुँचाने का काम Payment gateway का ही होता है। 

पैमेंट गेटवे क्यों जरुरी है?

पेमेंट गेटवे किसी ग्राहक या व्यवसायी को एक आसान व सुरक्षित मंच प्रदान करता है, जिसके माध्यम से वह ऑनलाइन सामान को खरीद व बेच सकते हैं।

आज जहाँ online business का बोलबाला है, लोग इंटरनेट के द्वारा प्रोडक्ट को खरीदते या बेचते हैं, ऐसे में स्वाभाविक है की ट्रांसेक्शन्स भी ऑनलाइन ही की जाए, तो सुरक्षित रूप से पैसे की ऑनलाइन ट्रांसेक्शन पेमेंट गेटवे के द्वारा ही संपन्न हो पाती है।  

PG के द्वारा बढ़ी आसानी से मिनटों में ही हम सामान को ऑनलाइन खरीद या बेच पाते हैं, क्योंकि पेमेंट गेटवे यहाँ पर ग्राहक के डाटा जैसे की फाइनेंसियल जानकारियों को एन्क्रिप्ट व सुरक्षित रखता है, यानि इसमें सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुवे ग्राहकों को payment portal उपलब्ध कराया जाता है।

आज सभी ईकॉमर्स कंपनियों की ट्रांसेक्शन payment gateway के द्वारा ही manage की जाती है, यानि बिना इसके ईकॉमर्स के बारे में सोचना भी मुश्किल है। 

पेमेंट गेटवे कैसे काम करता है? (How does payment gateway works)

जैसे की अब आप पेमेंट गेटवे के बारे में काफी-कुछ जान गए होंगे, तो चलिए इसकी वर्किंग को भी समझते हैं, की आख़िर यह कैसे काम करता है। जब आप ईकॉमर्स वेबसाइट पर अपने सामान को चुन लेते हैं, और उसे कार्ट में add कर checkout करते हैं, तो वहीँ से पेमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 

  • ईकॉमर्स साइट का चेकआउट पॉइंट जो की ऑनलाइन शॉपिंग का आख़िरी चरण होता है, यहाँ पर merchant द्वारा ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करने के लिए payment gateway का उपयोग किया जाता है।

  • इसके लिए ग्राहक के सामने एक पेमेंट form खुल कर आ जाता है, जिसमे ग्राहक को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरनी होती है, यानि जिस भी माध्यम से वह खरीदे गए सामान की पेमेंट कर सके।

  • ग्राहक द्वारा पेमेंट फॉर्म भरते ही फॉर्म में भरी संवेदनशील जानकारी को पेमेंट गेटवे द्वारा एन्क्रिप्ट कर सुरक्षित रख लिया जाता है। 

  • इसके बाद gateway एन्क्रिप्ट की गई उस जानकारी को merchant के बैंक को ट्रांसफर कर देता है, और बैंक द्वारा इस information को processing center को भेज दिया जाता है। 

  • प्रोसेसिंग सेंटर प्राप्त information को उस क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारीकर्ता के साथ चेक करता है, और जारीकर्ता जानकारी को सही पाए जाने पर पेमेंट को approve या decline कर देता है। 

  • इसके बाद वह जानकारी सीधे पेमेंट गेटवे के पास भेज दी जाती है, और पेमेंट गेटवे जानकारी को ईकॉमर्स वेबसाइट को दे देता है, जहाँ पर ग्राहक को पेमेंट approve का मैसेज दिखाई दे जाता है, यह पूरी प्रक्रिया कुछ सेकंड के अंदर ही complete हो जाती है।  

भारत में मुख्य पेमेंट गेटवे कंपनियां

दुनिया भर की तरह ही भारत में भी ऑनलाइन माध्यमों का काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है, फिर चाहे शॉपिंग की बात हो, या घर का बिजली का बिल भरना हो, हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है, और लोगों द्वारा उन सुविधाओं का लाभ भी लिया जा रहा है।

तो भारत में शॉपिंग साइट थता सर्विस पोर्टल द्वारा पेमेंट कलेक्शन के लिए जिन पेमेंट गेटवे का आमतौर पर उपयोग किया जाता है, वे निम्नलिखित हैं। 

  • CCAvenue payment gateway:- CCAvenue की शुरुवात 2001 में हुई थी, और आज यह भारत समेत साउथ एशिया की एक प्रसिद्ध और सबसे बड़ी पेमेंट गेटवे कंपनी बन चुकी है, जिसका उपयोग लगभग 85 प्रतिशत इंडियन ईकॉमर्स साइट द्वारा किया जाता है। इसके द्वारा 200 से भी अधिक पेमेंट विकल्पों को सपोर्ट किया जाता है, थता यह वेबसाइट और app को भी सपोर्ट करता है।  

  • Instamojo payment gateway:- Instamojo भी एक भारतीय पेमेंट गेटवे सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है, इसकी शरुवात 2012 में की गई थी। इसे अपने user friendly इंटरफ़ेस के लिए अधिक जाना जाता है, और इसमें भी ग्राहक को 100+ पेमेंट के विकल्प मिल जाते हैं, थता इसे वेबसाइट या मोबाइल app के साथ भी integrate किया जा सकता है। 

  • PayUmoney payment gateway:- PayUmoney भी दूसरी पेमेंट सर्विसेज की तरह ही एक और best पेमेंट गेटवे सर्विस है। यह भी 100+ पेमेंट के विकल्पों को सपोर्ट करता है, थता इसे भी वेबसाइट और applications के साथ integrate किया जा सकता है। 

  • Paytm payment gateway:- पेटम का नाम भारत में आज कौन नहीं जानता  है, यह भारत में उपयोग किया जाने वाला एक best पेमेंट गेटवे सर्विस है। पेटम पेमेंट गेटवे एक user friendly सर्विस है, जो की भारत में लगभग सभी घरेलु डेबिट थता क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करता है। पेटम को भी वेबसाइट या App से जोड़ा जा सकता है। 

  • PayPal payment gateway:- पेमेंट गेटवे सर्विसेज में PayPal एक काफी पुराना और लोक्रप्रिय नाम है। PayPal की स्थापना 2002 में की गई थी और आज इसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। PayPal लगभग 200 से अधिक देशों में ऑपरेट करता है, और इसका Customer base काफी बड़ा है, जो की दुनियाभर में फैला हुआ है, और यह लगभग सभी इंटरनेशनल डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट करता है। PayPal को भी बाँकी सभी पेमेंट गेटवे सर्विसेज की तरह ही वेबसाइट थता App के साथ integrate किया जा सकता है।  

पेमेंट गेटवे के फायदे (Advantage of payment gateway in Hindi)

पेमेंट गेटवे के निम्नलिखित फायदे हैं। 

  • इसे वेबसाइट थता app के साथ integrate कर पेमेंट collect की जा सकती है। 
  • इसके उपयोग से payment processing फ़ास्ट हो जाती है। 
  • ग्राहक को पेमेंट के multiple विकल्प मिल जाते हैं। 
  • समय की काफी ज्यादा बचत हो जाती है। 
  • इसके उपयोग से विश्व स्तर पर काम किया जा सकता है। 
  • पेमेंट का लेन-देन सुरक्षित रूप से हो जाता है। 

अंतिम शब्द

दोस्तों आपने जाना payment gateway क्या होता है, (Payment gateway meaning in Hindi) यह कैसे काम करता है, थता इसके क्या फायदे हैं।  उम्मीद है, यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि आपके कोई सवाल हैं, या सुझाव हैं, तो आप कमेंट कर हमें बता सकते हैं, धन्यवाद। 

SBI credit card कैसे बनवाएं। 

IMPS क्या है। 

Share this:

Leave a Reply