You are currently viewing Cobol language in Hindi, COBOL लैंग्वेज क्या है।
COBOL language in Hindi

Cobol language in Hindi, COBOL लैंग्वेज क्या है।

इस पोस्ट में आपको Cobol language के बारे में जानकारी दी गई है,जैसे की Cobol लैंग्वेज क्या है Cobol language in Hindi और साथ ही इसकी History के बारे में भी जानेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

COBOL एक 60 साल से भी अधिक पुरानी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, इसे 1959 में CODASYL (Conference on Data systems Languages) द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस लैंग्वेज में समय-समय पर कई revisions होते आए हैं, जिनमे से अंतिम revision के उपरांत सन 2002 में Object oriented COBOL को रिलीज़ किया गया था। 


Cobol का full form है Common business-oriented language, जैसे की इसके नाम से ही पता चलता है, यह एक high-level बिज़नेस केंद्रित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसका उपयोग बिज़नेस सम्बंधित समस्यों का निराकरण (Solution) करने में किया जाता है।

कोबोल लैंग्वेज का उपयोग बिज़नेस एप्लीकेशन प्रोग्राम तैयार (Write) करने में किया जाता है थता इसे सिस्टम सॉफ्टवेयर तैयार (Write) करने के लिए उपयोग नहीं किया जाता यानि आप इसके द्वारा Application programm तैयार कर सकते हैं लेकिन Operating system स्तर के सॉफ्टवेयर डेवेलोप नहीं कर सकते।  

कोबोल में English शब्दो का काफी उपयोग किया जाता है, जिससे एक सामान्य बिज़नेस user के लिए इसे समझना और इस पर काम करना आसान हो जाता है, यानि दूसरी जटिल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तुलना में यह एक Simple और straight forward लैंग्वेज है। 

आज भी Cobol language का उपयोग Mainframe computers पर आधारित applications में किया जाता है, मुख्यतः data processing कार्यों के लिए। 

Features of Cobol language in Hindi

Business oriented 

कोबोल लैंग्वेज को बिज़नेस सम्बंधित Applications के लिए डिज़ाइन किया गया था, इसकी एडवांस डाटा हैंडलिंग क्षमताओं के फलस्वरूप यह बड़ी मात्रा में डाटा हैंडल कर सकता है।

Simple Standard language

 
यह एक easy-to-learn यानि आसानी से समझी जा सकने वाली स्टैंडर्ड लैंग्वेज है जिसे भिन्न प्रकार के Computer systems पर Compiled और Execute किया जा सकता है।  

Robust language 

पिछले कई दशकों से इस्तेमाल कि जा रही इस लैंग्वेज को अनेक प्रकार के प्लेटफार्म और devices पर उपयोग किया गया है, और इस कारण यह लैंग्वेज लगभग सभी कंप्यूटर प्लेटफॉर्म्स के लिए debugging और testing tool उपलब्ध कराती है। 

Structured language 

Cobol एक स्ट्रक्चर्ड लैंग्वेज है इस में logical control structure होने के कारण इसे पढ़ना, modify करना थता debug करना काफी आसान रहता है।  

History of Cobol language in Hindi

COBOL language उन शुरुवाती High level programming language में से एक थी जिसे काफी लम्बे समय तक उपयोग किया गया था। 1959 के दौरान जब प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का एक सीमित दायरा था यानि एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिर्फ एक Manufacturer के कंप्यूटर पर ही काम करती थी, तब ऐसे समय में COBOL लैंग्वेज को develop किया गया जो की एक User friendly लैंग्वेज थी और यह दो अलग Manufacturer के computers पर काम कर सकती थी। 


java क्या है। 
जावास्क्रिप्ट क्या है। 

    • 1959 में कोबोल लैंग्वेज को Conference on data systems languages (CODASYL) द्वारा डेवलप किया गया था।

    • 1960 में सरकारी प्रिंटिंग ऑफिस द्वारा कोबोल की specification COBOL-60 के नाम से प्रिंट की गई थी।

    • कुछ revisions के बाद 1961 में कोबोल का नया version COBOL-61 के नाम से निकाला गया था।

    • फिर 1968 में कोबोल को ANSI (American National standards Institute) द्वारा Commercial उपयोग के लिए स्टैंडर्ड लैंग्वेज के रूप में Approve किया गया था जिसे COBOL-68 नाम दिया गया।

    • इसके बाद 1974 और 1985 में भी COBOL में बदलाव किए गए और नए version रिलीज़ किए गए जिन्हे COBOL-74 थता COBOL-85 नाम दिया गया।

    • अंत में सन 2002 में Object oriented COBOL को रिलीज़ किया गया था।

 

तो दोस्तों आपने पढ़ा COBOL लैंग्वेज क्या है,What is COBOL language in Hindi और इसकी History भी जानी। यदि इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सवाल या सुझाव हैं, तो आप कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं।  


सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्या है और कैसे करें। 

Share this:

Leave a Reply